Suhani Bhatnagar Latest Update: बॉलीवुड की ‘छोटी बबीता’ यानी सुहानी भटनागर के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। इतनी छोटी-सी उम्र में एक्ट्रेस के निधन पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सुहानी के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। सुहानी ने फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी ‘बबीता’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस को खूब पॉपुलैरिटी भी मिली थी, लेकिन फिलहाल को फिल्मों से दूर रहना चाहती थी, लेकिन एक बार सुहानी ने बताया था कि उनका सपना है कि वो फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आए, जो अब अधूरा रह गया है।
बतौर लीड एक्ट्रेस काम करना चाहती हूं- सुहानी
दिवंगत एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने एक बार इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं, लेकिन जब उनकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी, तो वो फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करना चाहती हैं। इसके आगे सुहानी ने कहा था कि अगर इस बीच उन्हें कोई अच्छा मौका मिलता है तो वो जरूर इस पर काम करेंगी, लेकिन तब तक मैं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें- Poonam Pandey का ‘मौत’ के बाद नया कारनामा, डिलीट की Cervical Cancer वाली पोस्ट
Suhani Bhatnagar
अधूरी रह गई सुहानी की ख्वाहिश
वहीं, अब सुहानी के निधन के बाद उनका ये सपना अधूरा रह गया है और उनके साथ ही चल भी गया। सुहानी ने निधन से ना सिर्फ उनके माता-पिता और परिवार बल्कि फैंस सहित इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है। हालांकि सुहानी की अचानक हुई मौत पर कई सवाल भी उठ रहे हैं, लेकिन सच यही है कि सुहानी भटनागर अब अपनी रियल लाइफ का ‘दंगल’ हार गई हैं।
आमिर खान की ‘छोटी बेटी बबीता’ के रोल में आई थी नजर
बता दें कि सुहानी भटनागर ने फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में सुहानी आमिर खान की ‘छोटी बेटी बबीता’ के किरदार में नजर आई थी। इस रोल में सुहानी ने खूब वाहवाही लूटी थी और उन्हें काम को खूब सराहा गया था, लेकिन ‘दंगल’ के बाद सुहानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी , हालांकि वो कुछ टीवी एड्स में जरुर नजर आती थी, लेकिन उनका कहना था कि अभी वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
26 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines