Sugandha Mishra Sanket Bhosale Announces Pregnancy: टीवी के पॉपुलर कपल सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने अब फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सिंगर और एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा ने पति कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। अब इस गुड न्यूज़ के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज की नकल करने वाली सुगंधा मिश्रा अब एक नई जर्नी की शुरुआत करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: नहीं दिख रहा Prabhas का Instagram Account, क्या Salaar एक्टर ने किसी मजबूरी में किया डिलीट?
पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज़
अब सुगंधा मिश्रा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट (Sugandha Mishra Flaunts Baby Bump) करते हुए अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमे एक्ट्रेस वाइन कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनके पति भी नज़र आ रहे हैं जो अपने होने वाले बेबी की मां पर प्यार लुटा रहे हैं। बेहद खूबसूरत नज़ारे के साथ इस कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलानं किया है। इन दोनों ने इस फोटोशूट के लिए बीच को चुना है। समंदर की लहरों के पास ये दोनों रोमांस करते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट अभी आना बाकी है…हमारे न्यू एडिशन से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।’
फैंस ने दी बधाई
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी अब खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही सभी लोग इस कपल को बधाई भी दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी सुगंधा और संकेत को इस गुड न्यूज़ के लिए बधाई दी है। इसके अलाव इनके को-स्टार्स भी इस खुशी भी खबर को सुनकर इमोशनल नज़र आ रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पॉजिटिविटी और हंसी-खुशी से गूंज उठा है। अब फैंस इनके बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
2 साल पहले की थी शादी
बता दें, कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 26 अप्रैल साल 2021 में कपल ने शादी रचाई थी। अब अपनी शादी के 2 साल बाद ये दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। बात अगर सुगंधा मिश्रा के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस The Great Indian Laughter Challenge में कॉमेडी और Sa Re Ga Ma Pa Singing Superstar में गाना गाकर मशहूर हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने The Kapil Sharma शो से लेकर Gangs of Filmistan जैसे कई शोज में काम किया है। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम करते हुए नज़र आई हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines