नहीं दिख रहा Prabhas का Instagram Account, क्या Salaar एक्टर ने किसी मजबूरी में किया डिलीट?

Prabhas Instagram Account Disabled: प्रभास के फैंस को अब एक बड़ा झटका लगने वाला है। एक्टर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वालों के दिल टूट जाएंगे। दरअसल, अब प्रभास का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम नज़र नहीं आ रहा। जी हां, अब प्रभास का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट गायब है।

Prabhas Instagram Account Disabled

Image Credit: Google

Prabhas Instagram Account Disabled: प्रभास (Prabhas) के फैंस को अब एक बड़ा झटका लगने वाला है। एक्टर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहने वालों के दिल टूट जाएंगे। दरअसल, अब प्रभास का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम नज़र नहीं आ रहा। जी हां, अब प्रभास का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट गायब है। अगर आप उनका अकाउंट सर्च करेंगे तो आपको दिखाई देगा कि सालार एक्टर अब इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं हैं। उनका लिंक ब्रोकन होने और पेज रिमूव होने की जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास ने किया इंस्टा अकाउंट डिलीट?

अब ये देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। फैंस टेंशन में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट यूं अचानक डिलीट क्यों कर दिया। अभी तो वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Salaar: Part 1- Ceasefire’ का प्रमोशन कर रहे थे। तो एकदम से ऐसा क्या हो गया जो उन्होंने ये कदम उठाया। क्या इसमें एक्टर की कोई मजबूरी थी? या फिर वो किसी तकलीफ में हैं? अब सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों सवाल फैंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Prabhas Instagram Account Disabled

Image Credit: Google

विज्ञापन

क्या है वजह?

बता दें, अभी तक सच्चाई क्या है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा हो सकता है कि प्रभास ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट न किया हो बल्कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया हो। लेकिन सच क्या है ये तो बस एक्टर या उनकी टीम ही बता सकती है। लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही एक्टर के अकाउंट के साथ क्या हुआ है इसपर प्रभास की टीम ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

फैंस में छाई मायूसी

लेकिन अभी तो सोशल मीडिया पर इस खबर से सनसनी मच गई है। हर कोई प्रभास के लिए चिंता करता हुआ नज़र आ रहा है। फैंस अब यही दुआ कर रहे हैं कि प्रभास ठीक हों और जल्द से जल्द वो सोशल मीडिया पर वापसी कर लें। उनकी गैर मौजूदगी ने सभी तो उदास कर दिया है। बता दें, प्रभास साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी इसी पॉपुलैरिटी के चलते सोशल मीडिया पर करोड़ो लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं जो इस वक्त हताश नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ