Anupamaa New Vanraj Shah: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ के फैंस इन दिनों काफी मायूस हैं। हाल ही में इस शो में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अनाउंस किया है कि वो ये शो छोड़ चुके हैं। उनके अचानक शो से एग्जिट लेने पर कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग जहां उदास हैं, तो कुछ इस चिंता में हैं कि ऐसा क्या हो गया कि बीच में ही उन्हें शो छोड़ना पड़ गया?
सुधांशु पांडे को कौन करेगा रिप्लेस?
अब इन सभी चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘अनुपमा’ के सभी फैंस के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि अब शो में नए वनराज कि एंट्री होने वाली है। यानी मेकर्स ने मन बना लिया है कि सुधांशु पांडे के जाने के बाद वो दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे और जल्द से जल्द वनराज की खलती कमी को शो में पूरा कर देंगे। कहा जा रहा है कि राजन शाही जोरों-शोरों से नए वनराज को ढूंढ रहे हैं। अब उनके प्रोडक्शन हाउस ने इस रोल के लिए एक्टर की तलाश भी शुरू कर दी है।
कौन होगा नया वनराज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अनुपमा’ में सुधांशु पांडे को एक्टर पंकित ठक्कर (Pankit Thakker) रिप्लेस कर सकते हैं। पंकित ठक्कर को आपने ‘दिल मिल गए’ (Dill Mill Gayye) में डॉक्टर अतुल के किरदार में देखा होगा। इस शो से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा पंकित ‘बहू हमारी रजनी कांत’ (Bahu Humari Rajinikant) और ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ (Barsatein – Mausam Pyaar Ka) जैसे शोज कर चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि वो ‘अनुपमा’ में भी नए वनराज के रोल में फाइनल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के लिए नया नाम रिवील, Splitsvilla एक्टर को मिला Salman Khan के शो का ऑफर!
इस एक्टर को लेकर मेकर्स ने बनाया मन!
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पंकित ठक्कर ने बीते दिन यानी 29 अगस्त को वनराज के किरदार के लिए लुक टेस्ट भी दिया था। इतना ही नहीं एक्टर को मेकर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस भी मिला है। ऐसे में अगर मेकर्स और एक्टर के बीच बात बनी और सब ठीक रहा तो वनराज बनकर टीवी पर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। हालांकि, फैंस उन्हें इस रोल में एक्सेप्ट करते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, क्योंकि वनराज की छवि एक गुस्सैल व्यक्ति की है। अब पंकित स्क्रीन पर ये गुस्सा दिखा पाते हैं या नहीं वो सस्पेंस है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
10 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
2 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
4 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
5 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
15 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines