Sudesh Lehri Roasted Munawar Faruqui in Laughter Chefs: ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आता जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के सितारे राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी नजर आएंगे। इस शो में हंसी-मजाक के साथ-साथ सेलेब्स को खाना पकाने की चुनौतियों का सामना करते देख फैंस को बहुत मजा आया। शो के जल्द ऑफ एयर होने की खबर से फैंस काफी दुखी हैं। इसी बीच अब शो में हुए हादसे के बाद कॉमेडियन सुदेश लहरी भी ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में नजर आ रहे हैं। सुदेश ने यहां मुनव्वर फारूकी को अपने अंदाज में रोस्ट भी किया।
शो में राजकुमार-तृप्ति लगाएंगे तड़का
शो के फिनाले एपिसोड में सुदेश लहरी और मुनव्वर फारूकी के बीच रोस्टिंग बैटल देखने को मिली। जी हां ‘लाफ्टर शेफ्स’ एक मजेदार कॉमेडी शो है, जो न सिर्फ हंसी-मजाक के लिए बल्कि खाना पकाने की अलग-अलग चुनौतियां भी सेलेब्स के सामने पेश करता है। शो में लोकप्रिय टीवी सेलिब्रिटीज अपनी अनूठी कॉमिक टाइमिंग के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। फिनाले में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मौजूदगी शो में चार चांद लगाने को तैयार है।
सुदेश ने मुनव्वर फारूकी को किया रोस्ट
शो के हालिया प्रोमो में मुनव्वर ने सुदेश पर उनकी उम्र को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘डब्बे में डब्बा, डब्बे में जान, कहां है वो डब्बा जिसमें पड़े हैं आप के दांत।’ मुनव्वर के इस मजाक पर सुदेश ने भी जवाब दिया जिससे सभी हंसी से लोट-पोट हो गए। उन्होंने कहा, मुनव्वर मेरा पार्टनर बने, लेकिन निया मुझे कहती है कि उसे सब्जी काटनी नहीं आती। मैंने कहा, अरे जो जेल इतनी अच्छी काटता है, क्या वो सब्जी नहीं काट सकता?’
सुदेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
जब सुदेश ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की। फैंस ने कहा कि सुदेश जी रॉक्ड, मुनव्वर फारूकी शॉक्ड!। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ओएमजी, ये बहुत बढ़िया रोस्ट था!।’
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने क्यों बेचा अपना बंगला? अब खरीदी ये महंगी चीज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
26 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines