हादसे के बाद Laughter Chefs पर पहली बार दिखे Sudesh Lehri, Munawar Faruqui को कर दिया Roast

Sudesh Lehri Roasted Munawar Faruqui in Laughter Chefs: ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में हाल ही में सुदेश लहरी को चोट लग गई है जिसके बाद उन्हें शूटिंग छोड़कर जाना पड़ा था। अब शो के फिनाले एपिसोड में सुदेश एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं।

सुदेश लहरी ने मुनव्वर फारूकी को किया रोस्ट

सुदेश लहरी ने मुनव्वर फारूकी को किया रोस्ट

Sudesh Lehri Roasted Munawar Faruqui in Laughter Chefs: ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आता जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के सितारे राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी नजर आएंगे। इस शो में हंसी-मजाक के साथ-साथ सेलेब्स को खाना पकाने की चुनौतियों का सामना करते देख फैंस को बहुत मजा आया। शो के जल्द ऑफ एयर होने की खबर से फैंस काफी दुखी हैं। इसी बीच अब शो में हुए हादसे के बाद कॉमेडियन सुदेश लहरी भी ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में नजर आ रहे हैं। सुदेश ने यहां मुनव्वर फारूकी को अपने अंदाज में रोस्ट भी किया।

विज्ञापन

शो में राजकुमार-तृप्ति लगाएंगे तड़का

शो के फिनाले एपिसोड में सुदेश लहरी और मुनव्वर फारूकी के बीच रोस्टिंग बैटल देखने को मिली। जी हां ‘लाफ्टर शेफ्स’ एक मजेदार कॉमेडी शो है, जो न सिर्फ हंसी-मजाक के लिए बल्कि खाना पकाने की अलग-अलग चुनौतियां भी सेलेब्स के सामने पेश करता है। शो में लोकप्रिय टीवी सेलिब्रिटीज अपनी अनूठी कॉमिक टाइमिंग के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। फिनाले में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मौजूदगी शो में चार चांद लगाने को तैयार है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सुदेश ने मुनव्वर फारूकी को किया रोस्ट

शो के हालिया प्रोमो में मुनव्वर ने सुदेश पर उनकी उम्र को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘डब्बे में डब्बा, डब्बे में जान, कहां है वो डब्बा जिसमें पड़े हैं आप के दांत।’ मुनव्वर के इस मजाक पर सुदेश ने भी जवाब दिया जिससे सभी हंसी से लोट-पोट हो गए। उन्होंने कहा, मुनव्वर मेरा पार्टनर बने, लेकिन निया मुझे कहती है कि उसे सब्जी काटनी नहीं आती। मैंने कहा, अरे जो जेल इतनी अच्छी काटता है, क्या वो सब्जी नहीं काट सकता?’

विज्ञापन

सुदेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

जब सुदेश ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की। फैंस ने कहा कि सुदेश जी रॉक्ड, मुनव्वर फारूकी शॉक्ड!। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ओएमजी, ये बहुत बढ़िया रोस्ट था!।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ