Amitabh Bachchan के दिवालिया होने पर सुब्रत रॉय ने ही दिया था ‘सहारा’, पढ़ें गहरी दोस्ती का अनसुना किस्सा

Subrata Roy-Amitabh Bachchan: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है।

---विज्ञापन---

Subrata Roy-Amitabh Bachchan: सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का निधन हो गया है।

मंगलवार देर रात कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण मुंबई के कोकिला बेन अस्‍पताल में सुब्रत का निधन हो गया। सुब्रत ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

यह भी पढ़ें- सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

अमिताभ बच्चन के साथ थी गहरी दोस्ती

बता दें कि भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक सुब्रत रॉय अलग-अलग व्यावसायिक हितों वाले समूह सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। इसके साथ ही उन्हें ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। इतना ही नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनकी दोस्ती बेहद गहरी थी। आइए जानते हैं उनकी दोस्ती का अनसुना किस्सा…

ऐसे मिले थें अमिताभ बच्चन और सुब्रत रॉय

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे और उन्हें ना तो फिल्म इंडस्ट्री और ना ही राजनीति रास आ रही थी, उस दौरान अमर सिंह (अमिताभ बच्चन के दोस्त) बिग बी को लेकर सुब्रत राय सहारा के पास आए और उन्होंने अमिताभ की मदद की। यहां से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई। हालांकि इसमें अमर सिंह भी शामिल थे तो तीनों की दी जुगलबंदी बेहद शानदार थी।

भतीजी की शादी में एक साथ स्पॉट हुए थे अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय सहारा और जया बच्चन 

बता दें कि अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय और अमर सिंह तीनों को ही कई बार साथ देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2010 में सुब्रत राय सहारा की भतीजी शिवांका की शादी थी। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन, सुब्रत राय सहारा और जया बच्चन को एक साथ देखा गया।

सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे सुब्रत रॉय

वहीं, अब सुब्रत रॉय सहारा हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो हर किसी के दिल में हमेशा रहेंगे। बता दें कि बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।

First published on: Nov 15, 2023 09:00 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें