Subhash Ghai Health Update: बीती रात फिल्म इंडस्ट्री से परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, अचानक से मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई की तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो हर कोई परेशान हो गया और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे। इस बीच अब खुद सुभाष ने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अब फिल्ममेकर की तबीयत कैसी है?
अब कैसे हैं सुभाष घई?
अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्ममेकर ने लिखा है कि ये जानकर मैं बहुत खुश हूं कि मेरे बहुत सार दोस्त हैं, जिन्हें मेरी चिंता है और उन्होंने मेरे लिए अपना प्यार जाहिर किया। सुभाष ने कहा कि IFFI 2024, आईएफएफआई गोवा में मैं बहुत बिजी रहा और अब सब ठीक है। उन्होंने आगे लिखा कि जल्दी ही मिलेंगे, फिर से मुस्कुराओं, धन्यवाद।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही सुभाष का ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस ने राहत की सांस ली। हर कोई अब चिंता मुक्त नजर आ रहा है। एक यूजर ने फिल्ममेकर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ। दूसरे यूजर ने कहा कि हम आपके लिए दुआ करते हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि आप अपना ध्यान रखिए। एक और यूजर ने लिखा कि परेशान मत होना, बस जल्दी से ठीक हो जाइए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
लीलावती अस्पताल में कराए गए थे एडमिट
गौरतलब है कि बीती रात अचानक से खबर आई थी कि सुभाष घई की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली थी कि फिल्ममेकर को सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि अब वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कैसे हुई एक ‘आम’ इंसान की इतनी ग्रैंड वेडिंग? Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी पर उठे सवालों का मिला जवाब
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
15 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines