Stree 2 X Review: साल 2018 में आया था ‘ओ स्त्री कल आना’ अब साल 2024 में आया है ‘ओ स्त्री रक्षा करना’… जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ की जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 15 अगस्त के इस खास मौके पर जहां लोग छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं ‘स्त्री 2‘ ने आकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद इंडिया की ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। शुरुआती रिएक्शन जिस तरह से आ रहे हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘स्त्री 2’ ने दर्शकों का दिन बना दिया है। वहीं लोग इस फिल्म को फुल पैसा वसूल बता रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों में टकराव
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ अपनी रिलीज के साथ ही दो बड़े स्टार्स की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कर रही है। एक तरफ अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज हुई है तो वहीं दूसरी ओर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। हालांकि इन दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों में ‘स्त्री 2’ को लेकर अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। वहीं स्त्री 2 के साथ अक्षय और वरुण को देख फैंस भी सरप्राइज्ड हो गए। आइए एक नजर डालते हैं सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के रिएक्शन पर कि उन्हें श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म कैसी लगी?
यह भी पढ़ें: Stree 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर ‘सरकटे का आतंक’ होना तय!
जानें स्त्री 2 देखकर क्या बोली ऑडियंस?
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ को देखने के बाद लोगों ने उसे फुल पैसा वसूल बताया है। साथ ही स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ करते हुए फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘खतरनाक… फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो जबरदस्त है। क्लाइमैक्स थोड़ा और अच्छा हो सकता था।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी अभी स्त्री 2 देखी, बहुत दिनों के बाद पूरा थिएटर लुत्फ उठाता दिखा। हर तरफ हंसी की आवाज आ रही थी। मेरे लिए शानदार BGSCORE के साथ वो डरावने दृश्य सबसे बढ़िया थे। अक्षय कुमार बिल्कुल थानोस लग रहे हैं।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘असाधारण एंटरटेनमेंट.. लेडी रेबेल श्रद्धा कपूर आग पर हैं। हॉरर और हंसी का शानदार कॉम्पैक्ट। बॉक्स ऑफिस पर तूफान के लिए तैयार रहें।’
यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन
बता दें कि ‘स्त्री 2’ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल है। इस बार फिल्म में स्त्री, सरकटे के आतंक से रक्षा करने का काम कर रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines