चंदेरी में 'आजादी के दिन' मचेगा 'आंतक', Stree 2 के टीजर को देख निकली चीख

Stree 2: फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) के टीजर को ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इंटरनेट यूजर्स ने अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को देखकर किस तरह से रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं…

Stree 2

Stree 2

विज्ञापन

Stree 2: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही बेकरारी कुछ फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) को लेकर है। इस बीच इस फिल्म का एक और टीजर जारी किया गया है, जिसे देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है। अभिनेता राजकुमार राव (RajKummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्दा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) का ये टीजर देखकर लोगों को रिएक्शन कैसा है? आइए आपको बताते हैं।

फिल्म ‘स्त्री 2’ के टीजर की लोगों ने की तारीफ 

अब भई जब फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, तो जाहिर-सी बात की इस पर हर किसी की नजर भी होगी। जैसे ही फिल्म ‘स्त्री 2’ का टीजर रिलीज हुआ, तो ये सोशल मीडिया पर छा गया। जी हां, इस टीजर को देखकर यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट्स सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ओ स्त्री जल्दी आना। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेस्ट टीजर ऑफ द ईयर। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओ स्त्री जल्दी आना, अब इंतजार नहीं। एक और यूजर ने लिखा कि वो आ रही है। एक अन्य ने कमेंट किया कि स्त्री इज बैक। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

आजादी के दिन होगा ‘स्त्री’ का आंतक

बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आंतक, द लीजेंड रिटर्न दिस इंडिपेंडेंस डे, 15 अगस्त 2024। इसी के साथ ये भी सामने आ गया है कि ये फिल्म अगस्त में किस तारीख को रिलीज होगी। फिल्म ‘स्त्री 2’ को 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

लीक हो गया था टीजर

गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। तब से फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है, जो अब जल्दी ही खत्म भी होने वाला है। वहीं, अब टीजर देखने के बाद राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए लोगों में एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ‘स्त्री 2’ का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया था। हालांकि, अब इसे आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ