'Maharaj बनना नहीं आसान...', Jaideep Ahlawat का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन है सबूत, 27 Kg. घटाया वजन

Jaideep Ahlawat Physical Transformation: फिल्म ‘महाराज’ में अभिनेता जयदीप अहलावत ने ‘महाराज’ का रोल अदा किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि इसके लिए उन्हें खूब मेहनत भी करनी पड़ी है।

Jaideep Ahlawat Physical Transformation

Jaideep Ahlawat Physical Transformation

Jaideep Ahlawat Physical Transformation: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में 1862 के ‘महाराज मानहानि केस’ की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में दो किरदार सबसे खास हैं पहला ‘करसनदास मूलजी’ का और दूसरा खुद ‘महाराज’ का। इस फिल्म में ‘महाराज’ का किरदार निभाया है अभिनेता जयदीप अहलावत ने, जिन्होंने कमाल की एक्टिंग की है। हालांकि ये करना इतना आसान नहीं था और इसके लिए जयदीप ने खूब मेहनत की है।

विज्ञापन

जयदीप अहलावत बने ‘महाराज’

कोई भी एक्टर जब किसी फिल्म के किसी भी किरदार को निभाता है, तो जाहिर है कि वो उसमें उतरने की पूरी कोशिश करता है। हालांकि ये इतना आसान नहीं है और स्टार्स को इसके लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। अभिनेता जयदीप अहलावत ने ‘महाराज’ बनने के लिए जी-तोड़ पसीना बहाया है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें कई किलो अपना वजन कम करना पड़ा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

जयदीप ने शेयर किया पोस्ट

जी हां, अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जयदीप ने फैंस संग इस जानकारी को शेयर किया है। इंस्टा पर पोस्ट करते हुए एक्टर ने तीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जयदीप ने इसके कैप्शन में लिखा कि पांच महीने में 109.7 Kg. से 83 Kg. कम किया। ये फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ‘महाराज’ के रोल के लिए। वहीं, अब जयदीप की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaideep Ahlawat (@jaideepahlawat)

लोगों ने की तारीफ

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सच में आपने कमाल का काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया भाई। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बहुत खूब। एक अन्य ने लिखा कि बहुत ही गजब। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स अब जयदीप की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर महाराज के रोल की बात करें तो फिल्म ‘महाराज’ में जयदीप ने ‘जदुनाथजी महाराज’ का रोल अदा किया है। इस रोल को एक्टर ने बेहद शानदार ढंग से निभाया है। फिल्म में जयदीप का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। हर कोई इस कैरेक्टर की तारीफ कर रहा है। हालांकि इसके लिए जयदीप ने खूब मेहनत भी है, जो सामने आई फोटोज में साफ झलक रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ