Stree 2 ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही! Khel Khel Mein-Vedaa का पत्ता साफ

Box Office Collection Latest Update: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए 2 फिल्मों में कांटे की टक्कर चल रही है। तीसरी फिल्म पर नोटों की बारिश हो रही है। आइए 15 अगस्त को रिलीज हुई तीनों फिल्मों की अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं।

Stree 2, Khel Khel Mein, Vedaa

Stree 2, Khel Khel Mein, Vedaa

Stree 2, Khel Khel Mein, Vedaa Day 5 Box Office Collection (Early Estimates): अगर बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो जाएं तो जाहिर है कि किसी न किसी को तो बवाल काटना ही है और किसी न किसी का पत्ता कटना ही है। टिकट की खिड़की पर कुछ ऐसी फिल्में रह जाती हैं, जो कमाई के लिए हाथ-पैर मारती रहती हैं। इस वक्त बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ ऐसा ही बना हुआ है।

विज्ञापन

अब भई…एक ही दिन कई फिल्में एक साथ टिकट की खिड़की को खटखटाएंगी तो यह होगा ही। 15 अगस्त को ‘स्त्री 2’, ‘खेल खेल में’, ‘वेदा’ रिलीज हुई। तीनों फिल्मों को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। आइए आपको बता देते हैं कि इन तीनों फिल्मों में से किसके खाते में नोटों की बारिश हो रही है और कौन कमाई के लिए रेंग रहा है?

विज्ञापन

किस फिल्म ने की कितनी कमाई?

स्त्री 2

सबसे पहले बात राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ की कर लेते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। जी हां, फिल्म ने अपनी रिलीज के 5 दिन के अंदर ही 228.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 37 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की। हालांकि फिल्म की कमाई के इन नंबरों में कुछ फेर बदल हो सकता है।

विज्ञापन

वेदा

‘स्त्री 2’ की कमाई को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे उसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया हो। जी हां, इस वक्त ‘स्त्री 2’ टिकट की खिड़की पर किसी को ऊपर ही नहीं आने दे रही है। फिल्म वेदा की बात करें तो इसे रिलीज हुए भी 5 दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म ने अब तक बस 15.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ अगर फिल्म की 5वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म वेदा ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है।

विज्ञापन

खेल खेल में

इन दोनों फिल्मों के अलावा अगर फिल्म ‘खेल खेल में’ की बात करें तो टिकट की खिड़की पर इसकी भी पकड़ कुछ खास नहीं है। जी हां, फिल्म ने अपनी रिलीज के 5 दिन में 15.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो फिल्म वेदा के आस-पास ही है। हालांकि अगर इस फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 1.90 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ