Rashmika Mandanna ने रक्षा बंधन पर बहन के लिए लिखा भावुक नोट, उम्मीद है तुम्हें ज्यादा लड़ाई...

Rashmika Mandanna: साउथ की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: आज पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर सेलेब्स तक के इंस्टाग्राम पर आज ‘भाई-बहन’ के पर्व की फोटोज नजर आई। हालांकि इस खास मौके पर साउथ की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी छोटी बहन पर अलग ही अंदाज में प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया है?

विज्ञापन

रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी बहन संग कई तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है। जी हां, रश्मिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरी प्यारी छोटी बहन, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है कि जब तुम बड़ी हो जाओगी, तो एक सुंदर महिला बनोगी। एक ऐसी औरत, जिसका हर कोई आदर करेगा और सम्मान करेगा।

विज्ञापन

तुम्हें ज्यादा लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी

रश्मिका ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि मैं उम्मीद करती हूं कि इस सबमें तुम्हें ज्यादा लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं भी तुमसे प्रोमिश करती हूं कि मैं जितना संभव हो सके आपकी रक्षा करने की कोशिश करूंगी, लेकिन ऐसी बहुत सी चीजें होंगी जिनसे आपको खुद ही गुजरना होगा।

विज्ञापन

बेहद भावुक है एक्ट्रेस का पोस्ट

मुझे उम्मीद है कि आप इस दुनिया में सुरक्षित और खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि आप जैसी सभी छोटी लड़कियों के लिए दुनिया रहने के लिए एक खुशहाल, सुरक्षित जगह बन जाएगी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, मेरी गुड़िया। रश्मिका का ये पोस्ट किसी को भी भावुक कर सकता है। हालांकि एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने भी किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों बहुत प्यारी हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आपकी छोटी बहन बहुत प्यारी है। तीसरे यूजर ने कहा कि शो क्यूट। एक और यूजर ने कहा कि आप दोनों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। इत तरह कमेंट्स के जरिए यूजर अब इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘छावा’ में नजर आएंगी रश्मिका

बता दें कि इस वक्त रश्मिका मंदाना अपनी आने फिल्म ‘छावा’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां, आज ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिा पर आग लगा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ