हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Father’s Day 2025: कम उम्र में पिता से दूर हुए ये स्टारकिड्स, कोई तरसा तो किसी को कम मिला प्यार

Father’s Day 2025: कई स्टारकिड्स हैं जिनके नसीब में पिता का प्यार या तो आया ही नहीं, या वक्त से पहले छिन गया। इन सभी स्टारकिड्स की लाइफ में पिता की कमी देखने को मिली है। एक तो 2 पिता होने के बावजूद, उनका प्यार हासिल नहीं कर पाया।

विज्ञापन
इन सेलेब्स को बचपन में ही पिता से दूर होना पड़ा है। (Photo Credit- Instagram)

Father’s Day 2025: माता-पिता के प्यार की तुलना दुनिया में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती। मां के प्यार की बात तो पूरी दुनिया करती है, लेकिन पिता का प्यार क्या होता है? उसका कम ही लोग जिक्र करते हैं। लेकिन उन लोगों को पिता की अहमियत अच्छे से पता होती है, जो उनके प्यार के लिए तरसे हों। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टारकिड्स हैं, जिन्हें या तो पिता का प्यार नसीब ही नहीं हुआ, या फिर बाकी बच्चों के मुकाबले कम प्यार मिला। इस लिस्ट में मौजूद ज्यादातर स्टारकिड्स अपने पिता से बचपन में ही दूर हो गए थे।

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान आज भी भले ही त्योहार के मौके पर पिता के साथ नजर आते हैं। हालांकि, सच यही है कि बचपन में ही वो पिता से अलग रहने पर मजबूर हो गए थे। दरअसल, साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया था। इसके बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। यानी बचपन में ही सारा और इब्राहिम को अपने पिता से अलग होना पड़ा था।

अगस्त्य पांड्या

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्‍टेनकोविक ने साल 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। इन दोनों के अलग होने के बाद हर कोई जानना चाहता था कि इनके बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारी किसको मिलेगी? आपको बता दें, अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ रहते हैं और पिता से दूर हो गए हैं। हालांकि, बीच-बीच में वो पिता के साथ भी समय बिताते हैं और उनसे मुलाकात करते हैं।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने बचपन में ही पिता से दूरी का दुख झेला है। जब वो और अंशुला बेहद छोटे थे, तो बोनी कपूर और मोना शौरी का तलाक हो गया था। बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी और अर्जुन अपने पिता से बेहद नाराज थे। मोना शौरी ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की थी और अर्जुन कपूर पिता से अलग हो गए थे। हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर एक बार फिर अपने पिता के नजदीक आ गए हैं। इनके आपसी मतभेद अब दूर हो चुके हैं।

पलक तिवारी

पलक तिवारी ने बचपन में ही माता-पिता को अलग होते हुए देखा है। श्वेता ने एक बार रिवील किया था कि तलाक और बेटी की कस्टडी के लिए उन्होंने राजा चौधरी को मोटी रकम दी थी। पलक बचपन से ही अपनी मां के साथ रही हैं। न तो पलक को पहले पिता का प्यार मिल सका और न ही दूसरे पिता का। ऐसा लगता है जैसे श्वेता तिवारी के बच्चों की किस्मत पिता के प्यार के मामले में काफी बुरी है।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash पर ट्रोलिंग के बाद Reem Shaikh ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘मेरी बहन भी एयर इंडिया में…’

जॉर्डन

एक्ट्रेस दलजीत कौर का मासूम बेटा जॉर्डन भी इस लिस्ट में शामिल है। शालीन भनोट से तलाक के बाद दलजीत कौर अपने बेटे को अकेले ही संभाल रही हैं। न तो कभी शालीन ने ठीक तरीके से बेटे को पिता का प्यार दिया और न ही दूसरे पिता निखिल पटेल से जॉर्डन को पिता का सुख मिला। आखिर में जॉर्डन पिता के प्यार से वंचित ही रह गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें