Ahmedabad Plane Crash पर ट्रोलिंग के बाद Reem Shaikh ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मेरी बहन भी एयर इंडिया में...'

Ahmedabad Plane Crash: इंडिया प्लेन क्रैश के बाद रीम शेख इतना ट्रोल हुईं कि अब एक्ट्रेस को बयान जारी कर फैंस को सच बताना पड़ा है। अब रीम ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उस दिन का सच बताया है और साथ ही अपनी बहन को लेकर खुलासा भी किया है।

Reem Shaikh

रीम शेख ने एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद पर ट्रोलिंग पर सफाई देते हुए बयान जारी किया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद एक तरफ पूरा देश मातम मना रहा है। दूसरी तरफ इस बात को लेकर एक्ट्रेस रीम शेख को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से लताड़ा जा रहा है। दरअसल, रीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी उनसे प्लेन क्रैश को लेकर सवाल करते हैं और वो बिना कुछ बोले पोज देकर चली जाती हैं। अब उनकी इस हरकत पर सभी लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रीम सभी के निशाने पर आ गई हैं। इसी बीच अब रीम ने चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले पर बयान जारी किया है।

बहन को लेकर रीम शेख ने किया खुलासा

रीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तरफ की कहानी बताते हुए लिखा, ‘सबसे पहले तो जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मुझे प्लेन क्रैश के बारे में नहीं पता था, प्लीज रुक जाइए। मेरी बहन एयर इंडिया के लिए उड़ान भरती है। मेरी सगी बहन। जब क्रैश हुआ, मैं उन लोगों में से एक थी जिन्हें सबसे पहले पता चला था। मैंने अपनी बहन को टूटते हुए देखा है, घर पर बैठकर उसे रोते और अपने बाकी क्रू मेंबर्स के निधन पर रोते हुए देखा है। ये मेरे लिए सिर्फ हेडलाइन नहीं है, ये बेहद पर्सनल है।’

Advertisment

ट्रोलिंग पर रीम शेख ने दी सफाई

रीम ने आगे सफाई देते हुए कहा, ‘दूसरी बात, जिस पैप ने मुझसे पूछा उसने कहा, कल के बारे में कुछ बोलो,’ न कि ‘कल के प्लेन क्रैश के बारे में कुछ बोलो।’ ये दिल तोड़ देने वाला है कि कितनी जल्दी राय बना ली जाती हैं। अगर मैं दूर दिख रही थी, वो इसलिए नहीं था क्योंकि इसकी परवाह नहीं है। बल्कि इसलिए थी क्योंकि डायरेक्टली मुझसे ट्रेजेडी के बारे में पूछा नहीं गया था और मैं बिना पूछे इतनी सेंसिटिव चीज पर बात नहीं करना चाहती। आखिर में, मैं आम तौर पर मीडिया के सामने खड़े होना और उनसे बात करना अवॉयड करती हूं। जो लोग मुझे इंसेंसिटिव कह रहे हैं, प्लीज समझिए- मैं पब्लिक्ली शोक नहीं मना सकती, कैमरा के सामने, सिर्फ बाद में पीछे मुड़कर बेफिक्र होने का नाटक करने के लिए। ये मैं नहीं हूं। मैं इस तरह से दर्द को प्रोसेस नहीं करती।

Reem Shaikh

विज्ञापन

लोगों से रीम शेख ने की रिक्वेस्ट

रीम शेख ने अंत में कहा, ‘इस नुकसान ने मुझे इस तरह तोड़ा है कि मैं बता भी नहीं कर सकती। मेरी बहन इन लोगों के साथ काम करती है। मैंने उसे उन लोगों के लिए रोते देखा है और मैं भी उसके साथ रोई हूं। प्लीज कैमरे पर देखे एक छोटे से मोमेंट पर आप किसी के दिल को जज न करें। ये एक ट्रेजेडी है और हम सभी को इस पर साथ में शोक मानना चाहिए, न कि एक-दूसरे को नीचा दिखाना चाहिए।’

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ