कोंकणी लोगों पर टिप्पणी के बाद बुरे फंसे Munawar Faruqui, अब किसने दी रौंद देने की धमकी?

Standup Comedian Munawar Faruqui Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। जिन्होंने एक स्टैंडअप के दौरान महाराष्ट्र के एक विशेष वर्ग के लोगों पर टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी के बाद लगातार वे महाराष्ट्र के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।

Munawar Farooqui

Munawar Faruqui Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी लगातार महाराष्ट्र के नेताओं के निशाने पर हैं। उनके खिलाफ लगातार नेताओं के बड़े बयान वायरल हो रहे हैं। मामला एक स्टैंडअप कार्यक्रम से जुड़ा है। स्टैंडअप के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकण में रहने वाले लोगों के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद लगातार उनके ऊपर माफी मांगने का दबाव बढ़ता जा रहा है। अब शिवसेना (शिंदे गुट) के माहिम विधानसभा सीट से विधायक सदा सरवणकर के बेटे समाधान ने उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान ने कहा है कि अगर पाकिस्तान प्रेमी मुनव्वर ने कोंकणी लोगों से माफी नहीं मांगी तो देखना उसे कैसे रौंदा जाएगा? मुनव्वर फारूकी कोंकणी लोगों को जहां भी दिखेगा, ये लोग उसे समझाएंगे। जो कोई भी मुनव्वर को पीटेगा? उसे वे एक लाख का इनाम देंगे। वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने भी मुनव्वर से माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर सबक सिखाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

वहीं, बीजेपी के एक नेता ने मुनव्वर को हरा सांप बताया है। अपने बयान को लेकर मुनव्वर पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। इससे पहले भी कई बार उनके बयानों पर बवाल हो चुका है। अब ताजा प्रकरण को लेकर उनके खिलाफ महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों में गुस्सा दिख रहा है। भाजपा के नेता नितेश राणे ने मुनव्वर फारूकी को लेकर कहा है कि ये आदमी हरा सांप है। जिस आदमी ने कोंकणी लोगों का अपमान किया है? उसके घर का पता उनके पास है। वे उसे जल्द सबक सिखाएंगे।

पहले भी विवादों में रहे हैं मुनव्वर

एक रियलिटी शो में उनका नाम साथी प्रतिभागी से जुड़ा था। जिसके बाद उनको सफाई देनी पड़ी थी कि तलाक हो चुका है। उनका एक सात साल का बेटा भी है। यही नहीं, मुनव्वर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लग चुके हैं। वहीं, फेमस रियलिटी शो में उनके ऊपर महिला प्रतिभागियों को मैसेज भेजे जाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ