---विज्ञापन---

Nia Sharma ने दुनिया के सबसे बड़े स्कैम का किया खुलासा, बोलीं-मैंने सीख लिया है अब

Nia Sharma Tells Worlds Biggest Scam: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने फैंस को बताया है कि उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम कौन सा है। आखिर क्या कुछ कहा है निया ने अपने एक पोस्ट में देखिए इस रिपोर्ट में।

---विज्ञापन---

Nia Sharma Tells Worlds Biggest Scam: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपने फैंस को शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रही हैं। वो हंसते-हंसते खाना बनाकर फैंस को काफी एंटरटेन कर रही हैं। उनके फैंस भी निया के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब निया ने शो से जुड़ी अपनी एक बड़ी सीख को फैंस के साथ शेयर किया है। निया ने बताया है कि उन्होंने शो से क्या कुछ सीखा है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्कैम का भी खुलासा किया है। क्या कुछ कहा है निया ने देखिए इस रिपोर्ट में।

निया शर्मा ने फैंस के साथ शेयर किया पोस्ट

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने शो ‘लाफ्टर शेफ’ से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने एक कैप्शन शेयर किया है जिसमें लिखा है कि 2 घंटे तक खाना बनाने के बाद 10 मिनट में खाना खा लेना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके साथ ही निया ने फैंस को बताया कि उन्होंने शो से यही सीखा है कि खाना बनाने में बहुत मेहनत लगती है। लेकिन खाने में जरा भी मेहनत नहीं जाती। निया ने बताया है कि वो खाना बनाना सीखी हैं।

---विज्ञापन---
Nia Sharma Tells Worlds Biggest Scam

Nia Sharma Tells Worlds Biggest Scam

निया शर्मा की सुदेश लहरी के साथ जोड़ी

आपको बता दें निया शर्मा इनदिनों कलर्स के शो ‘सुहागन चुड़ैल’ में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वो लाफ्टर शेफ में भी हंसी के ठहाके लगाते-लगाते खाना बना रही हैं। इस शो में निया की जोड़ी सुदेश लहरी के साथ बनी हुई है। दोनों मिलकर खाना बनाते हैं और शो की दूसरी जोड़ियों से कॉम्पिटिशन करते हैं।

---विज्ञापन---

निया का संघर्ष और सफलता का सफर

निया शर्मा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष की कहानी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रिएलिटी शो से की थी, इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से। इसके बाद निया एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में भी नजर आईं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद निया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिलहाल वो कलर्स के दो-दो शोज एक साथ कर रही हैं। पर्सनल लाइफ में निया फिलहाल सिंगल है और किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 के लिए Shraddha Kapoor या Rajkummar Rao किसने ली ज्यादा फीस? सैलरी हुई रिवील

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Aug 12, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola