Sshura Khan Wishes For Arhaan Khan on Birthday: बीते दिन यानी 9 नवंबर को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान का जन्मदिन था। इस खास मौके पर मलाइका ने अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाया और अरहान के लिए बेहद प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया। हालांकि, इस बीच ये भी चर्चा हुई कि अरबाज की दूसरी बीवी और अरहान की सौतेली मम्मी ने अरहान के बर्थडे से किनारा किया, लेकिन ऐसा नहीं है।
अरहान पर प्याल लुटाती दिखीं शूरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि शूरा खान ने अरहान को जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी, लेकिन अब शूरा ने इन बातों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। जी हां, शूरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अरहान पर खूब प्यार लुटाया है। शूरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में शूरा ने अरहान का एक वीडियो शेयर किया है।
Sshura Khan, Arhaan Khan
दिल छूने वाला कैप्शन
इस वीडियो में अरहान सोफे पर बैठे बेहद मजे से गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शूरा ने इसके कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई फ्रेंड, माई फैमिली, थैंक यू फॉर बिंग यू और इसके साथ शूरा ने अरहान को टैग करते हुए दिल का इमोजी भी शेयर किया है। शूरा के इस पोस्ट से साफ है कि वो भी अरहान को बेहद प्यार करती हैं।
19 साल बाद अलग हुए मलाइका और अरबाज
ऐसा पहली बार नहीं कि जब शूरा ने अरहान पर यूं प्यार लुटाया है। जी हां, सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के साथ का वीडियो सामने आ जाता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी कमाल की है, जिसकी फैंस भी तारीफ करते हैं। बता दें कि अरहान खान, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। दोनों ने साल 1998 में 12 दिसंबर को लव मैरिज की थी। हालांकि, शादी के 19 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।
बेटे पर नहीं पड़ने दिया निजी जिंदगी का असर
तलाक के बाद अरबाज और मलाइका दोनों ने मिलकर अपने बेटे को पाला। दोनों की निजी जिंदगी का असर उन्होंने कभी अरहान पर नहीं पड़ने दिया। हालांकि, साथ रहकर अपने बच्चे का पालना और अलग होकर बच्चे की परवरिश करना दोनों में अंतर होता है। अरबाज और मलाइका दोनों के लिए ही ये बेहद मुश्किल था, लेकिन फिर भी दोनों ने मिलकर इसका सामना किया और अपने बच्चे का पाला।
यह भी पढ़ें- Narayana Murty की इस हरकत पर गुस्साए थे ससुर, Sudha Murty ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
38 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines