News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कपल को लेकर कथित चर्चा है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, खान परिवार ने अभी तक इन रूमर्स पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि अरबाज ने खुद ही इन अफवाहों की पुष्टि कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अरबाज ने ऐसा क्या कहा? तो आइए जानते हैं…
दरअसल, अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अरबाज और शूरा दोनों ही नजर आ रहे हैं। शूरा के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो भी देखने को मिल रहा है। वीडियो पर अगर आप गौर करें तो इस वीडियो में कपल पैप्स के कैमरे के सामने पोज दे रहा है। इस दौरान एक पैप्स ने कपल को बधाई दी और कहा कि मैम कांग्रेचुलेशन। पैप्स के इस सवाल पर अरबाज ने कहा कि थैंक यू, थैंक यू।
इसके बाद वीडियो में अरबाज, शूरा को कार के पास लेकर जाते दिख रहे हैं। वहीं, अब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि अरबाज ने अपने इस रिएक्शन से शूरा की प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है। हालांकि, पैप्स ने अरबाज और शूरा को किस बात की बधाई दी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
यही नहीं बल्कि इसके पहले भी शूरा खान का एक वीडियो सामने आया था। इस दौरान शूरा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई थीं। शूरा ने पैप्स के कैमरे के सामने पोज भी दिया था और इस दौरान उनका बेबी बंप भी नजर आया था। शूरा के इस वीडियो पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया था। हालांकि, किसी भी चर्चा को खान परिवार ने कंफर्म नहीं किया है।
अब देखना ये होगा कि कपल कब इन बातों पर अपना रिएक्शन देता है। वहीं, अगर शूरा और अरबाज खान की बात करें तो 25 दिसंबर, 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान कपल की शादी की फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और लोगों ने इन पर खूब प्यार लुटाया था।
यह भी पढ़ें- ‘मेरी कल शादी हुई है, पर…’, नई नवेली दुल्हन Hina Khan ने ये क्या कहा? देखें वीडियो
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।