'मेरी कल शादी हुई है, पर...', नई नवेली दुल्हन Hina Khan ने ये क्या कहा? देखें वीडियो

हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में हिना खान ने दिल छूने वाली बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर हिना ने ऐसा क्या कह दिया कि उनका वीडियो वायरल हो गया।

Hina Khan

हिना खान ने अटेंड किया इवेंट। इमेज क्रेडिट- इंस्टाग्राम

पॉपुलर एक्टर हिना खान ने बीते दिन यानी 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी कर ली है। हिना ने अचानक से अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर हिना और रॉकी की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और यूजर्स इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच अब हिना ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो एक बार फिर से लोगों के दिल को छू गया। आइए जानते हैं कि हिना ने क्या कहा?

विज्ञापन

इवेंट से सामने आया हिना खान का वीडियो

दरअसल, शादी के एक दिन बाद ही हिना खान काम पर वापस लौट गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पैप्स ने अपने कैमरे के कैद किया। अब एक इवेंट से हिना खान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिना खान कह रही हैं कि काम पहले आता है, मेरी कल शादी हुई है, पर मुझे आज एक जरूरी इवेंट अटेंड करना था। मुझे इसका हिस्सा बनना था और इसलिए मैं आज यहां पर हूं। सभी को थैंक यूं और मुझे ये मौका देने के लिए भी शुक्रिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्या बोलीं हिना खान?

वहीं, अब हिना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने हिना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कमाल कर दिया आपने तो। दूसरे यूजर ने कहा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि काम पहले आता है, क्या बात कही है। एक और यूजर ने लिखा कि हिना हमेशा ही अपने काम को ऊपर रखती है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने हिना के इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

लंबे टाइम से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

गौरतलब है कि हिना खान और रॉकी जयसवाल ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की। दोनों की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत थी। कपल ने एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दिए। अपनी शादी के आउफिट से लेकर महेंदी और रिंग तक हिना ने सब कुछ फ्लॉन्ट किया। शादी के जोड़े में हिना खान बला की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि हिना और रॉकी लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, कपल ने फाइनली अब शादी कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ