Arbaaz Khan Wife Sshura Khan: अरबाज खान और उनकी बेगम शूरा खान अक्सर पैप्स के कैमरे के सामने आते रहते हैं। हालांकि शूरा ज्यादातर पैप्स को इग्नोर करती हैं और उस जगह से निकल जाती हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि पैप्स शूरा को रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन शूरा उनकी एक भी नहीं सुनती है। अब फिर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही शूरा की नजर पैप्स पर पड़ी तो वो भागने लगीं।
क्यों भागी शूरा खान?
दरअसल, विरल भयानी ने शूरा खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शूरा खान पैप्स को देखती हैं, तो उन्हें कुछ कहती हैं और भागने लगती हैं। पैप्स शूरा को रोकने की कोशिश भी करते हैं और उनको भागते हुए रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन शूरा तेजी से अंदर चली जाती है। इसके बाद वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ देर बाद शूरा खान अपने शौहर अरबाज खान संग बाहर आती हैं।
अरबाज पर अक्सर प्यार लुटाती हैं शूरा
इस दौरान शूरा अरबाज का हाथ पकड़े नजर आती हैं। अरबाज भी पैप्स को हैलो करते हैं। इसके बाद दोनों अपनी कार की ओर बढ़ते हैं और शूरा पैप्स से स्माइल के साथ कुछ कहती नजर आती हैं। वीडियो देखने के बाद साफ है कि शूरा, अरबाज से बहुत प्यार करती है और अरबाज को किसी के लिए इंतजार नहीं करा सकती। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब शूरा ने अरबाज पर प्यार लुटाया है।
बीते दिन भी शेयर की थी फोटो
जी हां, हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अरबाज के साथ एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में शूरा और अरबाज एक-दूसरे को टाइट हग करते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए शूरा ने इसके कैप्शन में लिखा था ‘सुकून’। इस तस्वीर पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया था। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मेरी पसंदीदा जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आप दोनों की जोड़ी बनाएं रखें। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों में बेहद प्यार है। इतना ही नहीं बल्कि शूरा के इस पोस्ट पर अरबाज खान ने खुद भी रिएक्ट किया। जी हां, अरबाज खान ने इस वीडियो पर दिल के तीन इमोजी शेयर किए।
यह भी पढ़ें- मरने तक की… दो शादियों को… Bigg Boss OTT 3 से बाहर आने के बाद Payal Malik का खुलासा
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines