SS Rajamouli: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्ममेकर पर उनके ही करीबी दोस्त ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जी हां, राजामौली के दोस्त श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर को लेकर दावा किया है कि राजामौली ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह श्रीनिवास ने एक महिला को बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्ममेकर ने उन्हें सुसाइड के बारे में सोचने के लिए भी मजबूर किया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो तेलुगू भाषा में बात कर रहा है। वीडियो को शेयर करके हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा गया है। वीडियो में श्रीनिवास राव कह रहे हैं कि एस.एस. राजामौली से उनकी 34 साल की पुरानी दोस्ती थी, लेकिन एक लव ट्राएंगल की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई।
ये वीडियो तेलुगू भाषा में है
राजामौली को शक था- श्रीनिवास
वीडियो में श्रीनिवास ने आगे कहा कि फिल्ममेकर एक महिला से प्यार करते थे और उन्हें भी उसी महिला से प्रेम हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती के लिए खुद को पीछे किया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी राजामौली को उनके ऊपर शक था। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में राजामौरी पॉपुलर हो गए, तो वो उन्हें परेशान करने लगे।
मैं 55 साल का हो गया हूं- श्रीनिवास
अपने वीडियो में श्रीनिवास ने कहा कि अब मैं 55 साल का हो गया हूं और उत्पीड़न को सहन नहीं कर सकता। श्रीनिवास के ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया। हालांकि, उनके इस वीडियो पर अभी तक राजामौली ने किए रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि फिल्ममेकर इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं?
यह भी पढ़ें- SIKANDAR के 5 डॉयलाग, जिन्होंने जीता फैंस का दिल, Salman Khan के स्वैग की भी हुई तारीफ
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines