SIKANDAR के 5 डॉयलाग, जिन्होंने जीता फैंस का दिल, Salman Khan के स्वैग की भी हुई तारीफ

Sikandar Teaser Top Dialogue: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि इस टीजर के टॉप डॉयलाग कौन-से हैं? जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

Sikandar

Sikandar

Sikandar Teaser Top Dialogue: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर टीजर के रिलीज होते ही ये ट्रेंड करने लगा। फैंस को इस टीजर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ये चर्चा हो रही है कि फिल्म के टीजर में कौन-कौन-से कमाल के डॉयलाग हैं? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

फिल्म ‘सिकंदर’ के टॉप डॉयलाग्स

  • अपने आपको बहुत बड़ा ‘सिकंदर’ समझता है
  • इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं
  • कायदे में रहो, फायदे में रहोगे
  • वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो
  • इतनी तो पॉपुलैरिटी है… आईपीएस का एग्जाम देकर पुलिस बन जाऊंगा

ईद पर रिलीज होगी फिल्म ‘सिकंदर’

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर के ये डॉयलाग इस टीजर के टॉप डॉयलाग हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के रिलीज होने में भी ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है। लोगों में फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म 28 मार्च 2025 को ईद के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

‘टाइगर 3’ में नजर आए थे सलमान खान

बता दें कि इसके पहले सलमान खान ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अहम रोल अदा किया था। लोगों ने सलमान खान की इस फिल्म पर भी खूब प्यार लुटाया था। देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करेगी। इसके अलावा अगर सलमान की बात करें तो इसके पहले भाईजान को फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। वहीं, अब लोगों को उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ