SS Rajamouli पर लगे गंभीर आरोप, करीबी दोस्त ने सुसाइड नोट में खोली पोल, देखें वीडियो

SS Rajamouli: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली पर उनके ही करीबी दोस्त ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राजामौली के दोस्त श्रीनिवास राव नाम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर को लेकर दावा किया है कि राजामौली ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।

SS Rajamouli

SS Rajamouli

SS Rajamouli: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्ममेकर पर उनके ही करीबी दोस्त ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जी हां, राजामौली के दोस्त श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर को लेकर दावा किया है कि राजामौली ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह श्रीनिवास ने एक महिला को बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्ममेकर ने उन्हें सुसाइड के बारे में सोचने के लिए भी मजबूर किया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो तेलुगू भाषा में बात कर रहा है। वीडियो को शेयर करके हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा गया है। वीडियो में श्रीनिवास राव कह रहे हैं कि एस.एस. राजामौली से उनकी 34 साल की पुरानी दोस्ती थी, लेकिन एक लव ट्राएंगल की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई।

ये वीडियो तेलुगू भाषा में है

राजामौली को शक था- श्रीनिवास 

वीडियो में श्रीनिवास ने आगे कहा कि फिल्ममेकर एक महिला से प्यार करते थे और उन्हें भी उसी महिला से प्रेम हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती के लिए खुद को पीछे किया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी राजामौली को उनके ऊपर शक था। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में राजामौरी पॉपुलर हो गए, तो वो उन्हें परेशान करने लगे।

मैं 55 साल का हो गया हूं- श्रीनिवास 

अपने वीडियो में श्रीनिवास ने कहा कि अब मैं 55 साल का हो गया हूं और उत्पीड़न को सहन नहीं कर सकता। श्रीनिवास के ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया। हालांकि, उनके इस वीडियो पर अभी तक राजामौली ने किए रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि फिल्ममेकर इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ