हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 एपिसोड वाली इस सीरीज में एक गांव और 7 मर्डर, एक-एक सीन इतना खतरनाक कि पलक भी नहीं झपकेगी!

Jio Hotstar Web Series Harikatha: जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस वेब सीरीज में संस्पेंस और थ्रिल कूट-कूट कर भरा हुआ है। इस सीरीज के कुल 6 एपिसोड्स हैं। आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या खास है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Jio Hotstar Web Series Harikatha

Jio Hotstar Web Series Harikatha: अगर आप वेब सीरीज के शौकीन हैं और सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो ‘हरिकथा’ सीरीज आपके लिए परफेक्ट है। ये सीरीज आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी। ये सीरीज अपने दमदार कंटेंट के चलते लोगों का दिल जीत चुकी है। कुल 6 एपिसोड में बनी इस सीरीज ने दर्शकों को ऐसा उलझाया है कि एक बार शुरू करने के बाद इसे पूरा देखे बिना कोई रह नहीं सकता।

गांव, हत्या और रहस्यमयी घटनाएं

इस सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है, जहां लगातार 7 हत्याएं होती हैं। खास बात ये है कि जिन लोगों को मारा जाता है, वो सभी अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं। गांव के लोग इन हत्याओं को किसी इंसान का नहीं, बल्कि भगवान की शक्ति का चमत्कार मानते हैं। उनका विश्वास है कि भगवान खुद इन बुरे लोगों को सजा दे रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि दो लोगों ने अपनी आंखों से इन हत्याओं को होते देखा है। एक गवाह का कहना है कि उसने भगवान नरसिंह को देखा, जो आधे मानव और आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे। वहीं, दूसरा गवाह भगवान कृष्ण को देखने का दावा करता है।

विज्ञापन

श्रीकांत की दमदार एक्टिंग 

वेब सीरीज में श्रीकांत एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जब वो अपने दोस्त से मिलने गांव आता है, तो अचानक उसका दोस्त भी मारा जाता है। इसके बाद श्रीकांत इस रहस्यमयी हत्याओं की जांच करने का फैसला करता है।

जांच के दौरान उसे एक चौंकाने वाली बात पता चलती है-हर हत्या एक खास पैटर्न में होती है। जो लोग मारे जाते हैं, वो सभी एक विशेष नाटक देखकर लौटे होते हैं। इसके बाद पुलिस को संदेह होता है कि इन घटनाओं का संबंध इस नाटक से ही है।

विज्ञापन

भगवान का न्याय या किसी की साजिश?

जब पुलिस अधिकारी गहराई से जांच करता है, तो उसे नाटक मंडली के मुखिया पर शक होता है। वो उससे पूछताछ करने पहुंचता है, लेकिन यहीं से कहानी और ज्यादा उलझने लगती है।

हर एपिसोड के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और अंत तक दर्शक अपनी सीट से हिल भी नहीं सकते। जो लोग थ्रिलर और मिस्ट्री वेब सीरीज के दीवाने हैं, उनके लिए ये सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं।

विज्ञापन

क्यों देखनी चाहिए ये वेब सीरीज?

अगर आप रोमांच, रहस्य और थ्रिलर के दीवाने हैं, तो ‘हरिकथा’ आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। कहानी का ट्रीटमेंट, एक्टिंग और निर्देशन बेहतरीन है, जो इसे 2024 की सबसे खतरनाक वेब सीरीज बना देता है। तो अगर आपने अभी तक ‘हरिकथा’ नहीं देखी है, तो इसे जरूर देखें और खुद तय करें कि क्या ये भगवान का चमत्कार था या एक सोची-समझी साजिश है।

यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर क्यों फैली कैंसर होने की खबर? टीम ने वजह के साथ किया साफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola