साउथ सुपरस्टार ममूटी को लेकर क्यों फैली कैंसर होने की खबर? टीम ने वजह के साथ किया साफ

 Mammootty Cancer Fake News: साउथ सुपरस्टार ममूटी को कैंसर होने की अफवाह पर उनकी टीम ने साफ कर दिया है। ममूटी की टीम ने इसे महज अफवाह बताया है।

Mammootty

Mammootty

Mammootty Cancer Fake News: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के बारे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि वो कैंसर के स्टेज 3 से ग्रस्त हैं और उनकी हालत गंभीर है। ये खबर तेजी से फैल रही थी लेकिन अब ममूटी की टीम ने इस अफवाह का खंडन किया है और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। साथ ही उनकी टीम ने ये भी साफ किया है कि आखिर क्यों ऐसी खबर फैलना शुरू हुआ।

विज्ञापन

ममूटी को कैंसर होने की खबर फर्जी

सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद ममूटी की टीम से जब संपर्क किया गया को उन्होंने इस खबर को पूरी तरह से नकारते हुए बताया कि ममूटी बिल्कुल ठीक हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ममूटी पिछले कुछ दिनों से एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थे, लेकिन अब शेड्यूल ब्रेक होने के कारण वो चेन्नई में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही रमजान के कारण वो रोजा भी रख रहे हैं।’

विज्ञापन

ममूटी की टीम ने साफ किया कि वो पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे, इसलिए कुछ लोगों ने ये अफवाह फैला दी कि उन्हें कैंसर है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन

ममूटी का आगामी फिल्मों पर फोकस

ममूटी के पीआरओ ने ये भी साफ किया कि ममूटी जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। उनका अगला प्रोजेक्ट मोहनलाल के साथ फिल्म एमएमएमएन है, जिसमें नयनतारा और फहाद फासिल के भी अभिनय करने की खबरें हैं। हालांकि, इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसके अलावा ममूटी की कई अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं, जिनमें वो प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह

रेडिट जैसे प्लेटफार्मों पर एक यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि ममूटी को कोलन कैंसर है और ये शुरुआती चरण में है। हालांकि, पोस्ट में ये भी कहा गया था कि इसका इलाज उपलब्ध है। इसके बाद कई यूजर्स ने इस खबर पर अपनी चिंताएं जाहिर की, जबकि कुछ ने ये सवाल भी उठाया कि कहीं ये खबर झूठी तो नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ