Sreenivasan Last Film: मशहूर मलयालम एक्टर, फिल्ममेकर और राइटर श्री निवासन का आज निधन हो गया है. श्री निवासन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अभिनेता के निधन से फैंस भी मायूस हैं. श्री निवासन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं. इस बीच हम आपको उनकी आखिरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
श्री निवासन की आखिरी फिल्म
अभिनेता श्री निवासन की आखिरी फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म का नाम ‘नैंसी रानी’ था. ये फिल्म 2025 में 15 जून को रिलीज हुई थी. ये एक कॉमेडी मलयालम फिल्म थी, जिसमें श्री निवासन आखिरी बार नजर आए थे. श्री निवासन के अलावा फिल्म में अहाना कृष्णा, अजु वर्गीस और अर्जुन अशोकन ने भी बेहद अहम किरदार निभाया था.
200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
गौरतलब है कि श्री निवासन का करियर 48 साल का था. अपने करियर में अभिनेता ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. श्रीनिवासन ने मलयालम फिल्म ‘चिंताविष्ठयाया श्यामला’ और 1989 में आई ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘वडाकुनोक्कियंत्रम’ को डॉयरेक्ट किया था, जिसके लिए उनके काम की हमेशा तारीफ होती है.
क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘कुरुक्कन’
अपनी आखिरी फिल्म से पहले अभिनेता को 2023 में आई मलयालम क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘कुरुक्कन’ में अपने बेटे के साथ देखा गया था. इस फिल्म को भी दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. लोगों ने ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक्टर के काम की भी खूब तारीफ की थी. इसके अलावा अगर उनके करियर की शुरुआत यानी डेब्यू फिल्म की बात करें तो उन्होंने साल 1977 में इसकी शुरुआत की थी.
काम से नहीं लिया ब्रेक
श्रीनिवासन की डेब्यू फिल्म का नाम ‘मणिमुजक्कम’ था, जो एक कमाल की फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में दी और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाते गए. गौरतलब है कि साल 2022 में श्रीनिवासन को कार्डियक स्ट्रोक भी आया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने लगातार अपना काम जारी रखा और काम से पीछे नहीं हटे, लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit की Mrs Deshpande ही नहीं, ये फिल्में भी हैं धांसू, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा तगड़ा डोज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines