पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक श्रीलीला के बारे में बातें होती नजर आ जाती हैं। इस बीच श्रीलीला को लेकर को लेकर सुनने में आ रहा है कि वो दो बच्चों की मां हैं। जी हां, चौंकिए नहीं… आपने जो पढ़ा है, वो सही पढ़ा है। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है?
दो बच्चों की मां हैं श्रीलीला
दरअसल, अगर श्रीलीला की बात करें तो वो सिर्फ एक पॉपुलर एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि वो एक समाजसेवी भी हैं। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल की भी पढ़ाई की है। हाल ही में instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए Times Of India के हवाले से लिखा गया कि श्रीलीला दो बच्चों की मां हैं।
गुरु और शोभिता को गोद लिया
Times Of India के हवाले से इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि साल 2022 में श्रीलीला ने अनाथालय जाकर दो दिव्यांग बच्चों, गुरु और शोभिता को गोद लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी फिल्म ‘बाय टू लव’ की रिलीज से पहले यह फैसला लिया था। एक्ट्रेस को बच्चों के प्रति जुड़ाव महसूस हुआ और उन्होंने उन्हें बेहतर लाइफ देने का फैसला किया।
कार्तिक की मां ने दिया हिंट
इसके अलावा अगर श्रीलीला के बारे में बात करें तो इन दिनों वो कार्तिक आर्यन संग डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में कार्तिक की मां ने इस रिश्ते का हिंट भी दिया। दरअसल, जयपुर में एक अवॉर्ड शो के दौरान कार्तिक की मां ने कुछ ऐसा कहा कि दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई।
कंफर्म नहीं रूमर्स
इस इवेंट में माला तिवारी से उनकी होने वाली बहू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फैमिली में एक अच्छा डॉक्टर होना चाहिए। बस फिर क्या था… लोगों ने कयास लगाने शुरू की शायद कार्तिक और श्रीलीला दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है और ना ही दोनों में से किसी ने इन्हें कंफर्म किया है।
यह भी पढ़ें- होली के दिन पैदा हुआ थे आमिर खान, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, जानें नेटवर्थ
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines