होली के दिन जन्में आमिर खान की नेटवर्थ कितनी? एक फिल्म की कितनी लेते फीस

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की बातें होती रहती हैं।

Aamir Khan

Aamir Khan.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का आज जन्मदिन है। आमिर खान 60 साल के हो गए हैं। इन दिनों आमिर खान फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन फिर भी वो चर्चा में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा हो या फिर पर्सनल लाइफ से। आज हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आमिर खान कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

आमिर खान की नेटवर्थ क्या?

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर आमिर खान के पास बेशुमार दौलत है। भले ही अभी वो स्क्रीन पर नजर नहीं आ रहे, लेकिन उनके पास करोड़ों की नेटवर्थ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान के पास टोटल नेटवर्थ करीब 1800 करोड़ रुपये हैं। ना सिर्फ फिल्मों बल्कि आमिर के कमाई के कई जरिए हैं। जी हां, आमिर टीवी शोज और अपने प्रोडक्शन हाउस से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं।

कितनी फीस लेते हैं आमिर खान?

इसी के साथ अगर बात करें कि आमिर कितनी फीस चार्ज करते हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान एक कमर्शियल शूट के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये लेते हैं। इतनी ही नहीं बल्कि अगर उनकी फिल्मों की फीस की बात करें तो एक फिल्म के लिए आमिर करीब 50 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आमिर खान होली के दिन पैदा हुए थे

हाल ही में आमिर खान का एक लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो पैप्स से बात कर रहे हैं। इस दौरान आमिर खान कहते हैं कि अरे आपको पता है कि 60 साल पहले जब मैं पैदा हुआ था, तो होली का दिन था। उन्होंने आगे कहा कि मेरी मां ने मुझे बताया कि जिस दिन होली जलाते हैं।

फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई

आमिर ने कहा कि उस दिन मैं पैदा हुआ यानी आज ही के दिन और अभी 60 साल बाद भी होली का दिन आस-पास ही है। वहीं, अब आमिर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और आमिर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ