Aishwarya Rai संग काम कर चुकी Sreela Majumdar ने छोड़ी दुनिया, कैंसर से जिंदगी की जंग हारीं अभिनेत्री

Sreela Majumdar passes away: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम मनाया जा रहा है। एक और मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया छोड़ दी है।

Sreela Majumdar passes away

नहीं रहीं Sreela Majumdar। फोटो आभार- गूगल

विज्ञापन

Sreela Majumdar passes away: बीते कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री को ना जाने किसकी नजर-सी लग गई है। आए दिन किसी ना किसी के निधन की खबर आ ही जाती है। सिनेमाजगत से अब फिर दुखद खबर आई है। मशहूर बंगाली एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता में मजूमदार का निधन हुआ है। बता दें कि वो साढ़े तीन साल से ओवेरियन कैंसर से जंग लड़ रही थी। वहीं, अब 65 साल की उम्र में उन्होंने 27 जनवरी, 2024 को दुनिया छोड़ दी। एक्ट्रेस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस भी श्रीला के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

कौन थीं श्रीला मजूमदार?

श्रीला मजूमदार एक भारतीय अभिनेत्री थी, जो बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेस में आती थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आती थी औक वो हमेशा ही अपने काम से लोगों के दिलों में उतर जाती थी। बता दें कि श्रीला मजूमदार ने ही फिल्म चोखेर बाली में ऐश्वर्या राय के लिए वॉयस डबिंग की थी।

विज्ञापन

फिल्म ‘परशुराम’ से किया था डेब्यू

उन्हें हमेशा ही उनके काम के सराहा गया। एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 1980 में फिल्म ‘परशुराम’ से डेब्यू किया था। इसके बात उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें ‘द पार्सल चोख’, ‘अमर पृथ्वी’, ‘खरजी’, ‘असोल नकोल’ और ‘नागमोती’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

बी-टाउन के कई कलाकारों के साथ काम कर चुकीं मजूमदार 

आज भले ही मजूमदार हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन सिनेमाजगत में उनका योगदान हमेशा ही सराहनीय रहेगा और उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि श्रीला मजूमदार ने ना सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि बी-टाउन के कई कलाकारों के साथ काम किया है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, शबाना आजमी जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि आज यानी रविवार को ही कोलकाता में श्रीला का अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ