Fighter Box Office Collection Day 3 (early estimates)
विज्ञापन

तीसरे दिन उड़ान भरने में नाकामयाब रहा Fighter, फिल्म में कमाई में भारी गिरावट

Fighter Box Office Collection Day 3 (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही फिल्म ‘फाइटर’ उड़ान भरने में नाकामयाब नजर आई।

Fighter Box Office Collection Day 3 (early estimates): सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ का आज थिएटर्स में तीसरा दिन है। इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल आया।

दूसरे दिन की कमाई और वीकेंड को देखकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म तीसरे दिन बड़ा धमाका कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फाइटर की कमाई में भारी गिरावट आई है। आइए जानते हैं फिल्म की तीसरे दिन की कमाई?

विज्ञापन

जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

Sacnilk.com के आंकड़ों की मानें तो ‘फाइटर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि ये नंबर अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 90 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसी के साथ फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कल लेगी। वहीं, अगर फिल्म की बीते दो दिनों की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

विज्ञापन

संडे को फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद

फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट को देखकर मेकर्स की उम्मीद पर पानी फिर गया है। अगर फिल्म वीकेंड पर भी कलेक्शन करने में नाकामयाब रही, तो वर्किंग डे पर क्या कमाई करेगी ये बड़ा सवाल है? हालांकि निर्माताओं को अभी भी उम्मीद है कि फिल्म संडे को अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म रविवार को कितनी कमाई करेगी। क्या फिल्म की चौथे दिन की कमाई में उछाल आएगा या फिर ये तीसरे दिन से भी कम हो जाएगी।

कई बड़े सितारों ने निभाया अहम रोल

बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड़ रोल में है। इसके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर सहित खई अन्य कलाकार भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। अब ‘फाइटर’ को संडे़ का सहारा है, अगर फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आया तो फिल्म का कोई रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ