हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब Netflix पर भी देखें रियलिटी शो, इस दिन से शुरू होंगे चैलेंज, विनर को मिलेंगे 4.56 मिलियन डॉलर

विज्ञापन
Squid Game: The Challenge Teaser Out

Squid Game: The Challenge Teaser Out: साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर एक कोरियन वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इस सीरीज को लोगों ने बेहद पसंद किया था और इस पर खूब प्यार लुटाया था। सीरीज के पहले सीनम को सुपरहिट देख मेकर्स ने इसके नए सीजन का एलान कर दिया है, जिससे दर्शक बेहद खुश है।

कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब इस सीरीज के अगले सीजन का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 65 मजदूरों की जान ले सकता था वह ‘कोयला खदान हादसा’, यही है Akshay Kumar का ‘मिशन रानीगंज’

विज्ञापन

Squid Game: The Challenge Teaser रिलीज

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस सीरीज के टीजर को रिलीज किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि इस बार ये रियलिटी शो स्क्विड गेम की तर्ज पर ही बनाया गया है। इस रियलिटी शो में 456 लोग भाग ले सकेंगे। साथ ही जीतने वाले को 4.56 मिलियन डॉलर (करीबन 38 करोड़) की इनामी राशि भी दी जाएगी।

एकदम रियल जैसा है

अगर इस सीरीज के टीजर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि यह एकदम रियल जैसा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जैसा ओरिजिनल शो में दिखाया गया था यह एकदम वैसा ही है और इसे देखकर कई दर्शक हैरना भी है।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी स्ट्रीमिंग 

सीरीज का टीजर सामने आने के बाद फैंस में इसके स्ट्रीम होने को लेकर भी एक्साइटमेंट है। बता दें कि नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही इसकी स्ट्रीम डेट भी अनाउंस की है। इस रियलिटी शो की स्ट्रीमिंग 22 नवंबर ने नेटफ्लिक्स पर होगी, जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार है।

इस बार शो में हो सकते हैं नए प्लेयर्स

बता दें कि कुछ टाइम पहले मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट के बारे में बताया था। साथ ही जानकारी दी थी कि इसके दूसरे सीजन में कुछ नए प्लेयर्स को जोड़ा जाएगा। पुराने प्लेयर्स को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वो शो का हिस्सा होंगे या नहीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola