Squid Game Season 3 Update: नेटफ्लिक्स की सर्वाइवल-थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन पर लेटेस्ट अपडेट आया है। इस सीरीज का तीसरा पार्ट इसी साल 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है। ली जंग-जे, पार्क हे-सू और वाई हा-जू स्टारर इस वेब सीरीज के दो सीजन अब तक रिलीज किए जा चुके हैं। पहला सीजन साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था, जबकि दूसरा सीजन पिछले साल 2024 में रिलीज किया गया था। इसके बाद से ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है।
कब रिलीज होगी स्क्विड गेम 3?
स्क्विड गेम के तीसरे सीजन पर अपडेट देते हुए मेकर्स की तरफ से कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट के साथ ही मेकर्स ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। स्क्विड गेम का तीसरा सीजन इसी साल 27 जून, 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Prime Video पर गदर काट रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, नहीं देखी तो होगा पछतावा!
तीसरा सीजन होगा आखिरी सीजन
वेब सीरीज के मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, ‘ये स्क्विड गेम का आखिरी सीजन होगा, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।’ इसी के साथ अगले सीजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पोस्ट में आगे लिखा है, ‘आखिरी गेम के लिए तैयार हो जाइए। यहां स्क्विड गेम सीजन 3 की पहली झलक है, जिसका प्रीमियर 27 जून को किया जाएगा। #NextOnNetflix।’
क्या है स्क्विड गेम की कहानी?
गौरतलब है कि ‘स्क्विड गेम’ 456 लोगों की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में किसी न किसी तरह के स्ट्रगल से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक गेम के बारे में पता चलता है, जिसे खेलकर वह बहुत बड़ा नगद इनाम जीत सकते हैं। बिना सोचे-समझे ये सभी अपनी जान को खतरे में डालकर गेम में हिस्सा लेते हैं। उन्हें नहीं पता होता है कि गेम में हार की सजा सिर्फ मौत होगी। यहीं से शुरू होता है खूनी खेल जिसमें आगे चलकर कई घटनाओं का खुलासा होता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines