Squid Game 3 premiere: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन को लेकर फैंस बेहद एक्साइडेट हैं। कुछ ही दिन पहले सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर अपडेट आया था। वहीं, अब इस सीरीज के तीसरे सीजन की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी गई है। जी हां, ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि इस सीरीज के तीसरे सीजन का प्रीमियर 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
Netflix K-Content ने दी जानकारी
Netflix K-Content ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन के प्रीमियर की जानकारी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए Netflix K-Content ने इसके कैप्शन में लिखा है कि स्क्विड गेम के आखिरी सीजन के लिए, आपको कुछ भी तैयार नहीं कर सकता! स्क्विड गेम सीजन 3 का प्रीमियर 27 जून को होगा। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो इस पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन ऑडियंस। तीसरे यूजर ने कहा कि बस पांच महीने और। चौथे यूजर ने कहा कि मुझे तीसरे सीजन को लेकर बहुत एक्साइटमेंट है। एक और यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया। एक अन्य ने कहा कि जल्दी टीजर भी रिलीज करो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
नए साल पर आया था अपडेट
गौरतलब है कि नए साल के खास मौके पर भी नेटफ्लिक्स ने ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन पर अपडेट जारी किया था। इस दौरान नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के तीसरे सीजन के जल्दी आने की जानकारी दी थी। उस दौरान फैंस हैरान रह गए थे कि अभी तक तो दूसरा सीजन ही पूरा नहीं किया और इतनी जल्दी तीसरा सीजन कैसे आ सकता है, लेकिन तीसरे सीजन के प्रीमियर की डेट अब आ गई है।
2024 के आखिर में आया दूसरा सीजन
बता दें कि ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन साल 2024 के आखिर में रिलीज किया गया था। ऐसे में नए साल पर इसका क्रेज देखा गया और लोगों की एक्साइटमेंट को देखकर ही इतनी जल्दी तीसरे सीजन का ऐलान किया गया था। वहीं, अब फैंस सीरीज के तीसरे सीजन के प्रीमियर को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Swastika Mukherjee ने UBER की PET Taxi पर उठाए सवाल, कहा- 5 किमी के लिए Rs. 487 से ज्यादा…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines