Squid Game 3: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन स्ट्रीम किया जा चुका है। 6 एपिसोड वाली इस सीरीज ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा खतरनाक और खून-खराबा वाली स्क्विड गेम 3 को इंडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि कुछ दर्शक इस बात से निराश हैं कि आखिर में चीजें अचानक कैसे खत्म होग गईं? कुछ कैरेक्टर्स ऐसे थे, जिनका कोई खास रोल इस सीरीज में दिखाई नहीं दिया। वहीं कुछ सवाल भी निकलकर सामने आए हैं, जिनका जवाब अभी मिल नहीं सका है। इसके बाद से संभावना बन रही है कि क्या फ्यूचर में स्क्विड गेम चौथे सीजन के साथ वापसी करेगी?
क्या गी हुन का बलिदान नई कहानी को देगा जन्म?
स्क्विड गेम के पहले सीजन से तीसरे सीजन तक पूरी कहानी गी हुन के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दी है। स्क्विड गेम 3 के आखिर में दिखाया गया कि गी हुन खुद बलिदान देता है और बेबी 222 को जितवा देता है। क्या उसका ये बलिदान एक नई कहानी को जन्म देगा? ऐसा इसलिए क्योंकि असल में खेल का पूरा खात्मा अभी नहीं हुआ है।
VIP लोग पकड़े गए या नहीं?
स्क्विड गेम में VIP लोगों को प्लेयर्स पर बोली लगाते हुए और गेम का लुत्फ उठाते हुए देखा जाता है। सीरीज के आखिर में वह बिना किसी फिक्र के एल्कोहल एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। इससे सवाल उठता है कि क्या ये VIP लोग पकड़े गए या फिर नहीं?
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 की सबसे बड़ी खामी क्या? 3 कारणों से दर्शकों पर नहीं चल पाया जादू
फ्रंट मैन पकड़ा गया या भाग गया?
फ्रंट मैन इन हो पकड़ा गया, मारा गया या फिर भाग गया? इस सवाल का जवाब भी नहीं मिल पाया है। स्क्विड गेम 3 के आखिर में दिखाया गया कि वह जून के बच्चे को लेकर चला जाता है। कुछ महीने बाद उसे एलए में देखा जाता है, जहां पह गी हुन की फैमिली से मिलता है। इससे लग तो रहा है कि फ्रंट मैन भागने में सफल रहा लेकिन उसका मकसद अभी खत्म नहीं हुआ है।
खेल का असली मास्टरमाइंड कौन?
स्क्विड गेम का असली मास्टरमाइंड कौन था? ये नहीं पता चल सका। ये तो पहले ही क्लियर हो गया था कि ओह इल-नाम जो प्लेयर 001 है, वह खुद इस गेम का विनर था और अब शो चलाता है। वहीं दूसरी ओर फ्रंट मैन ह्वांग इन-हो भी गेम में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहा है। दोनों में से कौन असली मास्टरमाइंड है, इसका पता पूरी तरह नहीं चल सका है। वहीं दूसरी तरफ एक मिस्ट्री वूमेन को नए प्लेयर्स की भर्ती करते हुए देखा जाता है।
क्या जून हो को सच पता चल गया?
स्क्विड गेम 3 के आखिरी एपिसोड में दिखाया जाता है कि जासूस जून हो कैप्टन पार्क को ढूंढ लेता है। वह असली गद्दार को पकड़ने के बाद कुछ कर पाता इससे पहले जिन हो द्वीप को उड़ाने का आदेश देकर वहां से भाग निकलता है। फ्रंट मैन ने हर निशान मिटा दिया। वैसे तो जून हो एक सुराग ढूंढ लेता है लेकिन क्या उसे गेम के पीछे का असली खेल पता चल गया है? ये समझना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में स्क्विड गेम सीजन 4 आएगा या नहीं इस अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines