Squid Game 3 explained 5 Mysteries: नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक Squid Game अपने तीसरे और अंतिम सीज़न की रिलीज़ के लिए तैयार है और इसने दर्शकों के बीच काफ़ी चर्चा बटोरी है। आखिरी सीजन भारत में रिलीज हो गया है। सीजन के आधिकारिक थीम में लिखा है- एक असफल बगावत, दोस्त की मौत और छुपा धोखा। सीजन 2 के खूनी खेल से बच निकले एकलौते खिलाड़ी को सीजन 3 में आखिरी खिलाड़ी मतलब 456 के रूप में दिखाया गया है।
स्क्विड गेम किसी के लिए नहीं रुकता है, उसके सामने उसके साथी एक-एक कर मारे जाते हैं। उसे भारी निराशा का सामना करते हुए कुछ महत्वपूर्ण विकल्प चुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अंतिम सीज़न दिखाएगा कि खिलाड़ी नंबर 456 उर्फ सेओंग गि-हुन इन खेलों को खत्म कर देगा या नहीं।
Squid Game सीजन 3 में खुलेंगे ये 5 रहस्य
स्क्विड गेम्स कब से शुरू?
सीजन 2 में यह तो पता चला कि ये खेल पिछले कई सालों से हो रहे हैं, लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। Squid Game सीजन 3 में यह खुलासा हो सकता है कि यह सब कैसे शुरू हुआ।
ह्वांग इन-हो कैसे बने फ्रंट मैन
दूसरे सीज़न में ह्वांग इन-हो की पिछली कहानी की कुछ झलकियां दी गईं हैं। वह प्लेयर 001 के रूप में गेम में शामिल हुए।पता चला कि ह्वांग इन-हो पुलिस अधिकारी ह्वांग जुन-हो के बड़े भाई हैं और गेम में इसलिए शामिल हुए क्योंकि उनकी पत्नी की मृत्यु होने वाली थी। उन्होंने पहले भी गेम जीता, लेकिन यह खुलासा किया गया कि वे द फ्रंटमैन कैसे बने?
क्या द्वीप को खोजने में सफल होगा भाई
ह्वांग जून-हो को पहले से पता है कि फ्रंटमैन उसका बड़ा भाई है। वह उस द्वीप को खोजने की तलाश में है जहां स्क्विड गेम होते हैं। अंतिम सीज़न से यह पता चलने की उम्मीद है कि क्या ह्वांग जून-हो द्वीप पर पहुँचेगा और अपने भाई के बारे में सच्चाई का पता लगाएगा।
गी-हुन क्या चुनेगा?
गी-हुन उर्फ खिलाड़ी नंबर 456 हर चीज के पीछे की सच्चाई को जानने और चीजों को खत्म करने के लिए खेल में शामिल हुआ। उसे फिर से खेल के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि उसके साथ क्या होगा? क्या वह फिर से खेल जीतेगा और फ्रंटमैन में शामिल होगा।
तस्करी में कौन-कौन शामिल?
पहले सीज़न में गार्ड्स को मृत खिलाड़ियों के अंगों की तस्करी करते हुए देखा गया था, लेकिन किसी को नहीं पता कि उनके अवैध कारोबार का क्या हुआ और इसमें कौन शामिल है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines