Splitsvilla 13 Pallak Yadav: स्प्लिट्सविला-13 में जलवा दिखा चुकी पल्लक यादव पर दिल्ली में हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 से 4 दिन पहले पल्लक पर 2 बाइक सवारों ने हमला किया था। इस घटना के बाद पल्लक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस हमले के बारे में फैंस को जानकारी दी है। घटना का खुलासा करते हुए पल्लक ने दिल्ली पुलिस की भी आलोचना की है, क्योंकि पुलिस ने मामले में उन्हें सहयोग नहीं किया।
पल्लक यादव के साथ दिल्ली में हुई लूटपाट
पल्लक यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 2 बाइकर्स ने उन पर हमला किया और चलती ऑटो से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। स्प्लिट्सविला-13 की फाइनलिस्ट ने पोस्ट में लिखा कि 2 बाइकर्स ने उन पर जब हमला किया, तब वे ऑटो में थी। 3 दिन पहले की घटना है। बाइक सवार उनका फोन छीनकर ले गए। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
Pallak Yadav
ये बहुत डरावना अनुभव रहा
पल्लक यादव ने कहा कि मुझे पता चला कि ऐसी घटनाएं दिल्ली में बहुत आम बात हैं, लेकिन यह बहुत भयावह था। मैंने इसकी एक शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मुझ पर दबाव डाला कि इस केस को ‘लूट की घटना’ नहीं, बल्कि ‘सामान खोने’ के रूप में दर्ज किया जाए। मैंने उन्हें सीसीटीवी कैमरे में भी देखा है। पुलिस से सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करने और बदमाशों को ट्रेस करने को कहा गया है।
क्या दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई?
वहीं, अब पल्लक का नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पल्लक की पोस्ट देखकर नीमा डेन्जोंगपा, अभिनेत्री सुरभि दास उनके सपोर्ट में आईं हैं। हालांकि इन देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस इस केस पर कोई एक्शन ले पाती है या फिर यह मामला भी दिल्ली पुलिस की फाइलों में दबकर ही रह जाएगा। अलमारी में पड़ी इस केस की फाइल पर बस धूल जम जाएगी।
कौन हैं पल्लक यादव?
पल्लक यादव की बात करें तो एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला-13 से फेमस हुईं। कोरियोग्राफर-मॉडल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 315K लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने साथ ही लूट की घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि पल्लक यादव ने न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि कोरियोग्राफी और मॉडलिंग में भी अपना जलवा दिखाया है। लोगों को एक्ट्रेस का काम भी खूब पसंद आता है।
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर Vicky Kaushal का सटीक जवाब, बोले- अभी Bad Newz…
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines