Katrina Kaif की प्रेग्‍नेंसी रूमर्स पर Vicky Kaushal का सटीक जवाब, बोले- अभी Bad Newz...

Vicky Kaushal on Katrina Kaif Pregnancy: विक्की कौशल ने हाल ही में फिर से कैटरीना की मां बनने की खबरों पर रिएक्ट किया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Vicky Kaushal, Katrina Kaif

Vicky Kaushal, Katrina Kaif

Vicky Kaushal on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस टाइम अपनी आने वाली फिल्म ‘बेड न्यूज’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। विक्की फिल्म का प्रमोशन करने में बहुत बिजी चल रहे हैं। ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि विक्की अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, बार-बार ये चर्चा हो रही है कि कैटरीना कैफ जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हालांकि कपल इन खबरों को बार-बार खारिज कर चुका है, लेकिन फिर भी इस तरह की बातें हो रही हैं।

विज्ञापन

कैटरीना की प्रेगनेंसी पर बोले विक्की

फिल्म ‘बेड न्यूज’ के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल से फिर से कैटरीना की प्रेग्‍नेंसी को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान एक्टर ने बेहद सटीक जवाब दिया और अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विक्की कहते हैं कि पहली बात तो थैंक यू… इसके आगे विक्की कई बातें करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

हमें आप सबको बताकर खुशी… विक्की

आखिर में कहते हैं कि गुड न्यूज की आप जो बात कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल भी सच नहीं है और जब वो आएगी, तो हमें आप सबको बताकर बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। इस वक्त आप ‘बेड न्यूज’ एंजॉय करिए, जब गुड न्यूज आएगी, तो आपके साथ शेयर कर देंगे। विक्की का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

विक्की की इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ है कि कैटरीना की प्रेग्‍नेंसी को लेकर जो भी रूमर्स उड़ रही हैं वो सभी झूठी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विक्की ने इन खबरों को खारिज किया है। इसके पहले भी विक्की से इस पर सवाल किया गया था और एक्टर ने तब भी इन खबरों को झूठा ही बताया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन

जल्दी ही रिलीज होने वाली है फिल्म

गौरतलब है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का अपना एक अलग फैन बेस है और लोगों को कपल की जोड़ी बेहद पसंद आती है। इसमें जाहिर है कि फैंस को बेसब्री से गुड न्यूज के आने का इंतजार है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि विक्की और कैटरीना कब फैंस को खुशखबरी देंगे। इसके अलावा अगर विक्की की आने वाली फिल्म की बात करें तो ‘बेड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ