Splitsvilla-13 की फाइनलिस्ट Pallak Yadav कौन? जिन पर दिल्ली में हुआ हमला

Splitsvilla 13, Pallak Yadav: स्प्लिट्सविला 13 की पल्लक यादव पर दिल्ली में 2 बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पल्लक ने घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

Pallak Yadav

Pallak Yadav

विज्ञापन

Splitsvilla 13 Pallak Yadav: स्प्लिट्सविला-13 में जलवा दिखा चुकी पल्लक यादव पर दिल्ली में हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 से 4 दिन पहले पल्लक पर 2 बाइक सवारों ने हमला किया था। इस घटना के बाद पल्लक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर  इस हमले के बारे में फैंस को जानकारी दी है। घटना का खुलासा करते हुए पल्लक ने दिल्ली पुलिस की भी आलोचना की है, क्योंकि पुलिस ने मामले में उन्हें सहयोग नहीं किया।

पल्लक यादव के साथ दिल्ली में हुई लूटपाट

पल्लक यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 2 बाइकर्स ने उन पर हमला किया और चलती ऑटो से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। स्प्लिट्सविला-13 की फाइनलिस्ट ने पोस्ट में लिखा कि 2 बाइकर्स ने उन पर जब हमला किया, तब वे ऑटो में थी। 3 दिन पहले की घटना है। बाइक सवार उनका फोन छीनकर ले गए। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Pallak Yadav

Pallak Yadav

ये बहुत डरावना अनुभव रहा

पल्लक यादव ने कहा कि मुझे पता चला कि ऐसी घटनाएं दिल्ली में बहुत आम बात हैं, लेकिन यह बहुत भयावह था। मैंने इसकी एक शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मुझ पर दबाव डाला कि इस केस को ‘लूट की घटना’ नहीं, बल्कि ‘सामान खोने’ के रूप में दर्ज किया जाए। मैंने उन्हें सीसीटीवी कैमरे में भी देखा है। पुलिस से सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करने और बदमाशों को ट्रेस करने को कहा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PALLAK YADAV (@pallakyadav__)

विज्ञापन

क्या दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई?

वहीं, अब पल्लक का नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पल्लक की पोस्ट देखकर नीमा डेन्जोंगपा, अभिनेत्री सुरभि दास उनके सपोर्ट में आईं हैं। हालांकि इन देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस इस केस पर कोई एक्शन ले पाती है या फिर यह मामला भी दिल्ली पुलिस की फाइलों में दबकर ही रह जाएगा। अलमारी में पड़ी इस केस की फाइल पर बस धूल जम जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PALLAK YADAV (@pallakyadav__)

विज्ञापन

कौन हैं पल्लक यादव?

पल्लक यादव की बात करें तो एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला-13 से फेमस हुईं। कोरियोग्राफर-मॉडल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 315K लोग फॉलो करते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने साथ ही लूट की घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि पल्लक यादव ने न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि कोरियोग्राफी और मॉडलिंग में भी अपना जलवा दिखाया है। लोगों को एक्ट्रेस का काम भी खूब पसंद आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ