संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है. इसमें प्रभास लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. फैंस को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली थीं लेकिन न्यूली मॉम बनने की वजह से उन्होंने 8 घंटे शिफ्ट और वीकेंड पर छुट्टी की मांग की थी, जो कथित तौर पर डायरेक्टर को ना मंजूर था. इसकी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी और अब प्रकाश राज को लेकर खबर सामने आ रही है.
साउथ एक्टर प्रकाश राज भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा थे. उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है. ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्पिरिट’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसकी शूटिंग हैदराबाद में जारी थी. ऐसे में अब इसके सेट से जानकारी सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि एक्टर प्रकाश राज और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच शूट को लेकर किसी बात पर बहस छिड़ गई है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं नर्वस हूं…’, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद फिर से स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म
इस बहस का कराण स्क्रिप्ट को बताया जा रहा है साथ ही किसी सीन को शूट करने के तरीके से जुड़ा है. कहा जा रहा है कि ये हात शुरू में सिर्फ क्रिएटिव चर्चा थी, अब वो सेट पर गंभीर झगड़े और तनाव में बदल गई. हालांकि, अब इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो कोई नहीं जानता है.
इन वजहों से भी हो रहा विवाद!
इतना ही नहीं, क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के अलावा खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान कुछ व्यवहार संबंधी परेशानियां, प्रोडक्शन टीम को बिल्कुल पसंद नहीं आईं. ये बातें कथित तौर पर दोनों के अलग होने के फैसले में मददगार साबित हुईं. हालांकि, प्रकाश राज और फिल्म के मेकर्स द्वारा इससे जुड़ी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म को बड़ा झटका है.
यह भी पढ़ें: Border 2 के 300 करोड़ी जलवे के सामने, क्या टिक पाएगी Mardaani 3 और Vadh 2? जानें तीनों फिल्मों की अब तक की कमाई
कौन करेगा प्रकाश राज को रिप्लेस?
बहरहाल, अगर प्रकाश राज को फिल्म में रिप्लेस करने को लेकर बात की जाए तो कहा जा रहा है कि जब ‘स्पिरिट’ का अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया था तो उसमें एक्टर की ही दमदार आवाज सुनाई दी थी. इससे फिल्म की हाईप एक-लेवल और ऊपर गई थी. अब प्रकाश राज के जाने से फिल्म को दूसरी झटका लगा है. माना जा रहा है कि इससे मूवी पर गहरा असर पड़ा है. अब देखना होगा कि अगर वो फिल्म छोड़ रहे हैं तो उन्हें कौन रिप्लेस करता है. इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘स्पिरिट’ की बाकी स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में प्रभास के साथ ही तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 5 मार्च, 2027 में रिलीज किया जाएगा. फैंस को भी इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
41 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines