Spider Man Brand New Day Collection: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड स्टारर सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. विदेशों के साथ-साथ भारत में भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर तहलका मचा रही है. महज 7 दिनों में टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. भारतीय फैंस में फिल्म का काफी तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि 7वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.20 करोड़ की कमाई देखने को मिली. छठे दिन के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम है. दरअसल छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. इस हिसाब से 7वें दिन फिल्म की कमाई में 6.3 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं 7वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.1% रही. साथ ही फिल्म के शोज 16,725 रहे.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan और The Odyssey का कैसा हाल, दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना?
फिल्म का भारतीय कलेक्शन
‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारत में 7 दिनों में 318.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 380.78 करोड़ है. जल्द ही भारत में फिल्म का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. वहीं मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से भारतीय फैंस में इस फिल्म को लेकर अलग की क्रेज देखने को मिला था. अब थिएटर्स में फैंस इस फिल्म को काफी एन्जॉय कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Jiyaa Shankar ने की सगाई, मंगेतर पर प्यार लुटाती नजर आईं हसीना, कही दिल छूने वाली बात
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ-साथ जेंडाया, मार्क रफालो और जॉन बर्न्थेल लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में सैडी सिंक की भी एंट्री हो गई है. सैडी सिंक फिल्म में सुपर पावर्स का इस्तेमाल करती नजर आईं. सैडी सिंक को फैंस फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी सैडी सिंक के किरदार की खूब चर्चाएं हो रही हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की जा रही है.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
41 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines