Jana Nayagan और The Odyssey का कैसा हाल, दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना?

Jana Nayagan, The Odyssey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और साउथ की फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई जारी है. आइए जानते हैं इन फिल्मों का कलेक्शन?

Jana Nayagan, The Odyssey

Jana Nayagan, The Odyssey. image credit- social media

Jana Nayagan, The Odyssey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और साउथ की फिल्म ‘जन नायकन’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्मों की रिलीज को समय हो गया है, लेकिन फिर भी टिकट खिड़की पर दोनों ने अपनी पकड़ बना रखी है. आइए जानते हैं इनका लेटेस्ट कलेक्शन कितना हुआ है?

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’ का कलेक्शन

फिल्म ‘जन नायकन’ ने शुरू में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. वहीं, अगर इसकी कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआत और अनुमानित आंकड़े हैं और बदलाव संभव है.

विज्ञापन

फिल्म ‘द ओडिसी’

इसी के साथ अगर इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने 14 दिनों में 182.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अगर फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें तो इसे बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन हो चुके हैं. फिल्म के 20वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.54 करोड़ रुपये कमाए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की पकड़

अभी इस फिल्म के ये आंकड़े ऑफिशियल नहीं है और बदलाव हो सकता है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 155.54 करोड़ रुपये हो गई है. भले ही फिल्म की रिलीज को समय हो गया है, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और कमाई करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

वीक वाइज कमाई

वहीं, अगर फिल्म ‘जन नायकन’ के पहले हफ्ते की बात करें तो पहले वीक में इस फिल्म ने 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का दूसरा हफ्ता अभी चल रहा है. वहीं, फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें तो इसने पहले वीक में 90.30 करोड़ रुपये और दूसरे वीक में 44.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का तीसरा वीक चल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ