हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंडे टेस्ट में भी कायम रहा 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का जलवा? 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर कोहराम मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने मंडे को कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना रही है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया था.

आपको बता दें कि फिल्म ने वीकेंड पर काफी शानदार प्रदर्शन किया है. मूवी ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने 4 दिनों में 257.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, फिल्म ने वीकडेज पर भी शानदार कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं कि टॉम हॉलैंड की फिल्म ने आज यानी 03 अगस्त (सोमवार) को कितने का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें: ‘एक जॉब, कई खौफनाक राज…’, OTT पर आ रही है रोंगटे खड़े कर देने वाली 8 एपिसोड की ये सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 17.03 करोड़ रुपये कमाए है. इस फिल्म ने 274.98 करोड़ रुपये छापे हैं. टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में 97.76 करोड़ कमाए है. फिल्म ने इंग्लिश में 150.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, मूवी ने कन्नड़ भाषा में 23 लाख और मलयालम भाषा में 32 लाख और तमिल में 14.18 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं तेलुगु भाषा में 11.90 करोड़ रुपये छापे हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने आ रही है ‘लेनिन’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ स्टार कास्ट

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ में जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे थिएटर्स में देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola