Spider Man Brand New Day BO Collection Day 1: सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर 30 जुलाई को एंट्री कर चुकी है. फिल्म ने भारतीय टिकट खिड़की पर आते ही धमाका कर दिया है. इस फिल्म ने भारत में बेहद शानदार ओपनिंग की है. साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना दिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में…

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का कलेक्शन

भारतीय दर्शकों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज बना हुआ है. इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की अगर बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन 60.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म

इसमें फिल्म के इंग्लिश वर्जन में सबसे ज्यादा 32.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. साथ ही फिल्म ने हिंदी में 22 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलायालम में 0.07 करोड़, तमिल में 3 करोड़ और तेलुगु में 3.25 करोड़ की कमाई की है. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है और इसने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

---विज्ञापन---

तोड़ा ये रिकॉर्ड

इस फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर के 'एवेंजर्स: एंडगेम' के पिछले रिकॉर्ड (53.50 करोड़ रुपये नेट) को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' साल 2021 में आई अपनी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम' के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

गौरतलब है कि फिल्म ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम' ने अपने ओपनिंग डे पर 32.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन अपनी पिछली फिल्म से दुगनी के करीब कमाई की है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर डेढ महीने से टॉप 10 में बनी है 163 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स तक नहीं हटेगी नजर

---विज्ञापन---