---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

OTT पर डेढ महीने से टॉप 10 में बनी है 163 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स तक नहीं हटेगी नजर

Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. एक फिल्म डेढ महीने से भी ज्यादा से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

---विज्ञापन---

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक महीने से ज्यादा टाइम पहले ओटीटी पर आई थी और अभी भी ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘भूत बंगला’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार की ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म अभी भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है और इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो ये फिल्म अभी भी नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्रेंडिंग में हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए लंबा टाइम हो गया है, लेकिन ये अभी भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे स्टार्स नजर आए हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, अगर कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 247.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म की कहानी अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक पुराना और शापित महल विरासत में मिलता है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

फिल्म में वो वहां अपनी बहन की शादी करने का फैसला करता है, जिससे एक पुरानी और डरावनी ताकत जाग जाती है. इस डरावनी ताकत के जागने के बाद आगे क्या होता है, इसके लिए आप फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को आईएमडीबी पर 10 में से 5.0 की रेटिंग मिली है. फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- 20 करोड़ का बजट और बड़े पैमाने की रिलीज… CJP प्रोटेस्ट पर बनेगी फिल्म, क्या होगा नाम?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 06:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola