SP Balasubrahmanyam Guinness World Record: आज भी कई सारे लोगों 90s के सलमान खान और उनकी फिल्में काफी पसंद हैं. कई लोग उस दौर के गाने सुनकर आज भी ग्रूव करते हैं. मगर क्या जानते हैं कि उस समय यह साउथ इंडियन सिंगर सलमान की आवाज बना था, जिसने कई हिट गाने दिए. साथ ही उन्होंने 40,000 से अधिक गाना गाकर Guinness Record अपने नाम किया. यह कोई और नहीं बल्कि एस. पी. बालासुब्रमण्यम हैं. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: फिल्म Dhurandhar के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगा संजय लीला भंसाली का बड़ा प्रोजक्ट, मिला ये जबरदस्त रोल
40,000 से ज्यादा गाने गाने वाले गायक
संगीत की दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी आवाज से लाखों दिल जीत लेते हैं. एक ऐसे ही महान गायक थे एस.पी. बालासुब्रमण्यम (एसपीबी). उन्होंने 40,000 से अधिक गाने गाए और इस वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया.
90 के दशक में सलमान खान की आवाज बने
90 के दशक में जब सलमान खान युवा और रोमांटिक हीरो के रूप में चमक रहे थे, तब उनकी फिल्मों में गाने गाने का काम एसपीबी जी ने किया. उनकी मीठी और भावपूर्ण आवाज सलमान की स्क्रीन इमेज से पूरी तरह मैच करती थी. आज भी लोग जब भी इनके गाने सुनते हैं तो आंखों के सामने सलमान खान का पुराना चेहरा नजर आता है, जिसमें वे अपने हेंडसम अंदाज में नजर आ रहे होते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘थोड़ा हंसना सीखो…’, अवॉर्ड शो होस्ट करने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट; सोना मोहपात्र ने किया
कई फिल्मों में दिया म्यूजिक
एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने फिल्म मैंने प्यार किया में गाना “दिल दीवाना” बहुत हिट हुआ. इसके बाद हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्म में भी एसपीबी की आवाज सुनाई दी. “दिदी तेरा देवर दीवाना” जैसे गाने आज भी लोग प्यार से सुनते हैं. सलमान खान की शुरुआती सफलता में एसपीबी की आवाज का बड़ा योगदान था. लोग कहते थे कि एसपीबी सलमान खान की आवाज बन गए थे.
सिंगर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
SPB ने सिर्फ हिंदी में नहीं, बल्कि 16 भारतीय भाषाओं में गाने गाए. तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में उन्होंने काम किया. उन्होंने कुल 40,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें सबसे ज्यादा गाने गाने वाले गायक के रूप में सम्मानित किया. एक बार तो उन्होंने सिर्फ 12 घंटे में 21 गाने गा दिए थे. उनकी मेहनत और आवाज की रेंज देखकर हर कोई हैरान रह जाता था.
एक साधारण शुरुआत से महान सफर
एसपीबी का जन्म दक्षिण भारत में हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की, लेकिन संगीत उनका असली प्यार था. उन्होंने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया. उन्होंने न सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग की, बल्कि कई भाषाओं में फिल्में भी प्रोड्यूस कीं. बता दें कि उन्हें कई नेशनल अवॉर्ड मिले और पद्म श्री, पद्म भूषण जैसे सम्मान भी दिए गए. उनकी आवाज में इतनी गहराई थी कि दुख, खुशी, प्यार और रोमांस, हर भाव को वे आसानी से व्यक्त कर देते थे.
यह भी पढ़ें: ‘पूरे देश ने लताड़ा…’, समय रैना के नए वीडियो पर भड़के ‘शक्तिमान’; मुकेश खन्ना पर कॉमेडियन
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines