हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैपराजी के किस सवाल पर भड़क गए सुपरस्टार रजनीकांत? गुस्से का वीडियो हुआ वायरल

Rajnikanth Got Angry on Paparazzi: रजनीकांत हमेशा काफी शांत रहते हैं लेकिन हाल ही में पैपराजी के एक सवाल पर वो काफी भड़क गए। चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जो साउथ सुपरस्टार का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला।

विज्ञापन
Rajnikanth Got Angry on Paparazzi

Rajnikanth Got Angry on Paparazzi: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजनीकांत पहले तो मीडिया से बहुत ही हंसते हुए बात करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अगले ही पल रजनीकांत काफी गुस्से में आ जाते हैं। हमेशा शांत रहने वाले रजनीकांत को इस तरह गुस्से में देख हर कोई काफी हैरान हो गया। आखिर क्यों रजनीकांत इतना भड़क गए, पैपराजी के किस सवाल पर रजनीकांत को गुस्सा आया चलिए आपको बताते हैं।

राजनीति के सवाल पर भड़के रजनीकांत

दरअसल चेन्नई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने रजनीकांत से राजनीति से जुड़ा एक सवाल कर लिया। बस फिर क्या था साउथ सुपरस्टार को इस पर गुस्सा आ गया। उन्होंने तुरंत पैप्स से ऐसे सवाल करने के लिए मना किया, हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे सवालों के जवाब दिए।

पैपराजी ने रजनीकांत से क्या सवाल पूछा?

20 सितंबर को रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेट्टैयन’ के ऑडियो लॉन्च से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इसके अलावा खबर ये भी थी कि एक्टर चेन्नई में लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘कुली’ के कुछ सीन्स की शूटिंग भी करेंगे।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उनसे पैपराजी ने सवाल किया कि उन्हें डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के डिप्टी सीएम बनने की अफवाहों पर क्या कहना है। पैपराजी के इस सवाल पर रजनीकांत को गुस्सा आ गया और उन्होंने सीधा-सीधा कह दिया कि मुझसे पॉलिटिकल सवाल मत पूछें। मैंने आपको पहले ही बता दिया है।

रजनीकांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करे तो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘लाल सलाम’ में देखे गए थे। अब वो अपनी फिल्म एक्शन-ड्रामा ‘वेट्टैयन’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म का मुकाबला ‘कंगुवा’ से होने वाला था लेकिन मेकर्स ने सूर्या स्टारर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन

रजनीकांत के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन 

फिल्म ‘वेट्टैयन’ को टीजे ग्नानवेल ने डायरेक्ट किया है जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म से ही अमिताभ बच्चन तमिल में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। ‘वेट्टैयन’ रजनीकांत की 170वीं फिल्म है जिसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वारियर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt नहीं Shahrukh Khan बनने वाले थे मुन्ना भाई, इस वजह से संजू बाबा की झोली में गई फिल्म!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola