Sanjay Dutt नहीं Shahrukh Khan बनने वाले थे मुन्ना भाई, इस वजह से संजू बाबा की झोली में गई फिल्म!

Shahrukh Khan Was Considered As Munna Bhai: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ से संजय दत्त ने बॉलीवुड में जबरदस्त कमबैक किया था लेकिन क्या आपको पता है पहले इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था। आखिर कहां बिगड़ गई बात चलिए आपको बताते हैं।

Shahrukh Khan Was Considered As Munna Bhai

Shahrukh Khan Was Considered As Munna Bhai

Shahrukh Khan Was Considered As Munna Bhai: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ को आज भी लोग याद करते हैं। इस फिल्म ने संजय दत्त और अरशद वारसी के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले इस फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार शाहरुख खान निभाने वाले थे? हाल ही में फिल्म के डायलॉग लिखने वाले लेखक अब्बास टायरवाला ने इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों किंग खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। सोचिए अगर शाहरुख खान इस फिल्म में काम करते को मुन्ना भाई के तौर पर संजू बाबा नहीं बल्कि किंग खान आज जाने जाते।

विज्ञापन

‘सर्किट के लिए मकरंद देशपांडे चुने गए थे’

साइरस ब्रोचा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में अब्बास ने बताया कि जब शाहरुख खान इस किरदार के लिए साइन किए गए थे, तब मकरंद देशपांडे को सर्किट का रोल निभाने के लिए चुना गया था। उन्होंने बताया कि उस समय सर्किट का नाम ‘खुजली’ रखा गया था, जो कि बाद में अरशद वारसी द्वारा निभाए गए किरदार का नाम बना।

विज्ञापन

‘सर्किट का नाम ‘खुजली’ रखा गया’

अब्बास ने कहा, ‘जब फिल्म का लेखन हो रहा था, तब सर्किट का नाम ‘खुजली’ रखा गया था। जब शाहरुख खान इस फिल्म का हिस्सा बने थे, तब मकरंद ने भी कुछ सीन पर काम किया था। लेकिन फिर संजय दत्त का नाम जुड़ गया और अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया।’

विज्ञापन

जब अब्बास से पूछा गया कि क्या सेट पर संवाद बदलने से फिल्म पर असर पड़ता है तो उन्होंने कहा, ‘कई बार ये फिल्म के लिए फायदेमंद होता है और कई बार नुकसान भी। लेकिन ‘मुन्ना भाई’ के मामले में बदलाव ने फिल्म को काफी यागदार बना दिया।’

आखिर क्यों बदला गया सर्किट का नाम?

अब्बास ने सर्किट के नाम बदलने को  लेकर कहा, ‘जब अरशद आए तो उन्होंने उस किरदार को समझाया कि उसे गुस्सा जल्दी आता है। इसलिए उसका नाम ‘सर्किट’ रखा गया। ये एक शानदार फैसला था। ‘खुजली’ नाम थोड़ा सामान्य था, जबकि ‘सर्किट’ अधिक यादगार और प्रभावी है।’

विज्ञापन

चोट की वजह से शाहरुख नहीं कर पाए फिल्म

आपको बता दें एक इंटरव्यू में मकरंद देशपांडे ने भी इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया कि पहले शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन चोट की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। मकरंद ने कहा, ‘राजू ने मुझसे 56 दिन मांगे थे, जो मेरे लिए संभव नहीं था। मैंने हमेशा अपने समय को प्राथमिकता दी है। मेरे लिए पॉपुलेरिटी या दौलत से ज्यादा कीमती है मेरा समय।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ