बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको साउथ की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो धांसू क्राइम और जबरदस्त थ्रिलर से भरी हुई है. यह मूवी जब रिलीज हुई थी, तो इसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे. यह फिल्म साल 2025 में थिएटर्स में दस्तक दी थी.
आपको बता दें कि यह फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आपको मर्डर, रहस्यमई और सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आपको यह मूवी काफी पसंद आने वाली है. इस फिल्म में के हर सीन में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: 75 साल के हुए डेविड धवन, बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान खान; वरुण ने पिता पर लुटाया प्यार
‘रेखाचित्रम’ कब रिलीज हुई थी?
अब भी मूवी का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हो गए होंगे. हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘रेखाचित्रम’ (Rekhachithram) है. यह मूवी बड़े पर्दे पर साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन जोफिन टी. चाको के द्वारा किया गया था. इस फिल्म में आपको एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी ड्यूटी से सस्पेंड है. हालांकि, बाद में उसे वापस लाकर एक पहाड़ी इलाके में तैनात किया जाता है. लेकिन फिल्म में उस वक्त भुचाल आ जाता है, जब वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की रहस्यमयई आत्महत्या हो जाती है और उसका कबूलनामा मिलता है. इस कबूलनामे के बाद सालों पुराना एक मामला दोबारा खुल जाता है.
‘रेखाचित्रम’ स्टार कास्ट
इस मूवी में साउथ एक्टर आसिफ अली और एक्ट्रेस अनस्वरा राजन ने अहम किरदार निभाया है. वहीं मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश और इंद्रन ने भी अहम भूमिका निभाई है. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग से नवाजा गया है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
5 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
6 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
8 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
10 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
11 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
12 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines