75 साल के हुए डेविड धवन, बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान खान; वरुण ने पिता पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन आज यानी 16 अगस्त 2026 को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. डायरेक्टर की बर्थ डे पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए हैं.

David Dhawan

David Dhawan. Image Credit-Social Media

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बर्थडे पार्टी को उनके परिवार ने एक पार्टी रखी थी. डेविड के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. पार्टी की फोटो को रूमी जाफरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन को गाल पर किस कर रहे हैं. इस दौरान वो (डेविड धवन) काफी इमोशनल भी नजर आ रहे हैं. वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान खड़े लोग उनके लिए तालियां भी बजा रहे हैं.

विज्ञापन

डेविड धवन के बर्थ-डे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और मशहूर निर्देशक डेविड धवन के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. डेविड की इस पार्टी में भाईजान ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, तो वहीं काउबॉय हैट भी लगा रखी है. भाईजान के इस लुक ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान खान, डेविड धवन और वरुण के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स मौजूद है. इस पार्टी में साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे.

विज्ञापन

डेविड धवन की आखिरी फिल्म कौन सी है?

वहीं डेविड धवन की फिल्मों के बारे में बात करें, तो उन्होंने जुलाई 2026 में एक मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज की थी, जिसका निर्देशन उन्होंने किया है. इस मूवी में  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई थी. इतना ही नहीं फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ